शेयर मार्केट अपडेट 13 जून 2022 (Stock Market): ग्लोबल बाजारों मे भारी गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार भी भारी गिरावट के साथ खुले हैं. सेंसेक्स 1,119 पॉइंट की गिरावट के साथ 53,184 पर खुला। निफ्टी भी 324 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,877.55 पर खुला। भारतीय शेयर बाजार में आज के ट्रेडिंग सेशन में लगभग सभी सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिल रही है.
फिलहाल दोनों इंडेक्स 2.5% से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग स्टॉक्स में देखने को मिल रही है। मेटल और IT स्टॉक्स में भी 2% से ज्यादा की गिरावट है। इस गिरावट के पीछे कारण ये हैं कि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बूरी तरह से टूटे थे।
शेयर बाजार में गिरावट के कारण
अमेरिकी बाजार के टूटने के पीछे की बड़ी वजह महंगाई दर है। यहां महंगाई 40 साल की ऊंचाई पर पहुंच गई है। 1981 के बाद यूएस में महंगाई दर मई में 8.6% पर पहुंची है। इससे फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। इसके अलावा क्रूड ऑयल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ये अभी करीब 120 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहे हैं।
रेलिगेयर ब्रोकिंग वीपी – रिसर्चर अजीत मिश्रा ने कहा कि इस हफ्ते में बाजार में ज्यादा अस्थिरता रहेगी। अमेरिकी महंगाई दर के साथ साथ बाजार शुक्रवार को जारी किए फ्रैक्ट्री आउटपुट के डेटा पर रिएक्ट करेगा। इसके अलावा आज रिटेल महंगाई के आकंड़े आएंगे। वहीं यूएस फेड की बैठक का आउटकम 15 जून को आएगा। इन सभी चीजों को लेकर बाजार में अनिश्चितता का महौल है।