Hybrid Paddy Varieties : देश में मानसून की एंट्री के साथ ही किसानों ने खेतों में धान की रोपाई कार्य शुरू कर दिया है। आज के इस खेती बाड़ी से जुड़े आर्टिकल में हम किसान भाइयों को हाइब्रिड धान की कुछ उन्नत किस्मों के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जिनकी खेती करने पर धान की पैदावार में किसानों को 25 फीसदी तक इजाफा हो जाएगा।
हाइब्रिड अराइज 6444: हाइब्रिड धान की यह एक उन्नत किस्म है जो 135 से 140 दिन में पककर तैयार हो जाती है। इनब्रीड धान के मुकाबले इस क़िस्म से 30 प्रतिशत ज्यादा पैदावार होती है। हाइब्रिड अराइज 6444 धान की खास बात यह है कि इसमें सूखा का सहने करने की क्षमता अधिक होती है। ऐसे में सूखाग्रस्त क्षेत्र के किसान भी इसकी पैदावार ले सकते हैं।
अराइज तेज गोल्ड: अराइज तेज गोल्ड भी 130 दिनों में तैयार हो जाती है। यह बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट के प्रतिरोधी है। इसमें में भी सूखे की सहन करने की क्षमता बहुत अधिक है। कंपनी का कहना है कि इस किस्म के धान की प्रोसेसिंग करने पर 70% साबुत चावल निकलते हैं।
अराइज 6129: हाइब्रिड धान की अराइज 6129 क़िस्म सबसे कम समय में तैयार होने वाली किस्म है। इस किस्म को तैयार करने वाली कंपनी के अनुसार यह 115 से 125 दिन में पककर तैयार हो जाती है। इसकी उत्पादन क्षमता भी इनब्रिड धानों के मुकाबले 20 से 25% ज्यादा है। अगर किसान भाई अराइज 6129 की सीधी बुवाई करते हैं, तो और ज्यादा उपज मिलेगी। इसकी दूसरी खासियत यह है कि इसमें सिंचाई भी कम करनी पड़ती है।
अराइज 6201 गोल्ड: अराइज 6201 गोल्ड भी हाइब्रिड धान की एक बेहतरीन किस्म है. इसकी फसल भी 125 दिन में पक कर तैयार हो जाती है। कंपनी का दावा है कि अराइज 6201 गोल्ड रोग प्रतिरोध धान की हाइब्रिड किस्म है। इसके ऊपर बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट का असर नहीं होता है। इसके चावल के दाने पतले और लंबे होते हैं।