न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023 : केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP Hike) में बुधवार को बढ़ोतरी कर दी। यह बढ़ोतरी वित्त वर्ष 2023-24 की खरीफ की फसलों के लिए की गई है। सरकार ने खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए किसानों की हित में यह फैसला किया है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि मूंग दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक 10.4 फीसदी, मूंगफली पर 9 फीसदी, धान पर 7 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक तिल की एमएसपी में 805 रुपए, मूंग दाल की एमएसपी पर 803 रुपए, तुअर दाल की एमएसपी में 400 रुपए, धान की एमएसपी में 143 रुपए, कपास की एमएसपी में 540 (मध्यम रेशा) 640 (लंबा रेशा) रुपए प्रति क्विटल की बढ़ोतरी की गई। आइये देखें, विपणन सत्र 2023-24 हेतु खरीफ फसलों के एमएसपी में सरकार द्वारा किस फसल के कितनी वृद्धि की है।
खरीफ फसलों का नया न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2023-24
फसलें | MSP 2022-23 | MSP 2023-24 | बढ़ोतरी ₹/क्विंटल |
धान – सामान्य | 2040 | 2183 | 143 |
धान-ग्रेड ए ^ | 2060 | 2203 | 143 |
ज्वार-हाइब्रिड | 2970 | 3180 | 210 |
ज्वार- मालदांडी ^ | 2990 | 3225 | 235 |
बाजरा | 2350 | 2500 | 150 |
रागी | 3578 | 3846 | 268 |
मक्का | 1962 | 2090 | 128 |
तुअर/अरहर | 6600 | 7000 | 400 |
मूंग | 7755 | 8558 | 803 |
उड़द | 6600 | 6950 | 350 |
मूंगफली | 5850 | 6377 | 527 |
सूरजमुखी के बीज | 6400 | 6760 | 360 |
सोयाबीन (पीला) | 4300 | 4600 | 300 |
तिल | 7830 | 8635 | 805 |
काला तिल | 7287 | 7734 | 447 |
कपास (मध्यम रेशा) | 6080 | 6620 | 540 |
कपास (लंबा रेशा) | 6380 | 7020 | 640 |