7th Pay Commission Gujarat Latest News: गुजरात सरकार द्वारा राज्य के सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 8 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ये बड़ी बढ़ोतरी राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स (Employees and Pensioners) के लिए की है।
केंद्र सरकार ने हाल ही में महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी (Dearness Allowance Hike) करते हुए केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाया था। इससे इन कर्मचारियों को 42 फीसदी डीए का लाभ दिया जा रहा है। ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से प्रभावी है। वहीं गुजरात सरकार की ओर से बढ़ाया गया डीए भी 1 जनवरी 2023 से प्रभावी माना जाएगा।
इतने कर्मचारियों को होगा फायदा
राज्य सरकारी की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि इससे 9.50 लाख पेंशनर्स और सरकारी कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा। भुपेंद्र पटेल ने कहा कि इस बढ़ोतरी से राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिलेगी। राज्य सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में दो बार की बढ़ोतरी एकसाथ की गई है।
डीए में की 8 फीसदी की बढ़ोतरी
महंगाई भत्ता में 8 फीसदी की बढ़ोतरी को दो पार्ट में बांटा गया है। पहली बढ़ोतरी 1 जुलाई 2022 से की गई और ये 4 फीसदी की बढ़ोतरी है। वहीं दूसरी बढ़ोतरी केंद्र सरकार के तर्ज पर 1 जनवरी 2023 से की गई है और इसमें भी 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को कुल डीए 8 फीसदी बढ़ेगा।
ये राज्य भी बढ़ा चुके हैं DA
इससे पहले यूपी, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान सरकार भी अपने महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी कर चुकी है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में पिछला रिवीजन मार्च में 4 प्रतिशत बढ़ाकर किया गया था। ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से लागू मानी गई थी। 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया।