मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023: झारखंड सरकार द्वारा सूखे से प्रभावित हुए किसान परिवारों को राहत देने हेतु मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा 3500 रुपए की प्रारंभिक सूखा राहत राशि किसानो को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा करीब 30 लाख प्रभावित किसान परिवारों को इस योजना के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना क्या है?
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा सूखे से प्रभावित हुए किसान परिवारों को लाभ प्रदान करने के लिए Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2023 को आरंभ किया गया है। 29 अक्टूबर को राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सरकार द्वारा सूखा घोषित किया गया है, राज्य में इस स्थिति को देखते हुए 22 जिलों के 226 प्रखंडों के प्रति किसान परिवार को राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत तत्काल सूखा राहत हेतु 3500 रुपए की धन राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2023 Details
योजना का नाम | मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना |
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा |
लाभार्थी | झारखंड के किसान परिवार |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभ | फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |
आधिकारिक वेबसाइट | msry.jharkhand.gov.in |
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 का उद्देश्य
सुखाड़ राहत योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसान परिवारों को फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सूखा राहत हेतु 3500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी, इस कार्य को जल्द से जल्द आरंभ करने के प्रयास राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे है। इसके अतिरिक्त इस योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि वितरित करने हेतु गांव और पंचायत स्तर पर शिविरो का आयोजन किया जाएगा। करीब 30 लाभ किसान परिवारों को Jharkhand Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2023 का लाभ प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- झारखंड राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों के प्रति किसान परिवार को इस योजना के माध्यम से तत्काल सूखा राहत हेतु 3500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- राज्य सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द इन 226 प्रखंडों के किसान परिवारों को लाभ की राशि प्रदान की जाएं।
- इसके अतिरिक्त इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल पर नुकसान होने की स्थिति में लाभ प्रदान किया जाएगा।
- पंजीकृत किसानों को बीमा कंपनी द्वारा राज्य के किसानों को नुकसान की राशि इस के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
- इसके साथ ही इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली राशि को वितरित करने हेतु जल्द ही गांव और पंचायत स्तर पर शिविरो का आयोजन किया जाएगा।
- वह सभी किसान जिनके द्वारा इस साल बुवाई नहीं की गई है या जिनकी फसल 33% से ज्यादा प्रभावित है उन सभी किसानो को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इस कार्य के संचालन हेतु केंद्र को मेमोरेंडम ऑफ फाइनेंस के तहत 9682 करोड़ के राहत सहायता की मांग झारखंड सरकार द्वारा की गई है।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 की पात्रता
- इस योजना का लाभार्थी झारखंड राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- इसके साथ ही राज्य के केवल किसान परिवार ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है।
- जो पहले से किसी अन्य बीमा योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर रहे है केवल वही किसान इस योजना के तहत पात्र है।
Sukhad Rahat Yojana 2023 हेतु आवश्यक दस्तावेज
निवास प्रमाण पत्र | खेत का खाता नंबर |
खसरा नंबर | पासपोर्ट साइज फोटो |
मोबाइल नंबर | आधार कार्ड |
राशन कार्ड | किसान आईडी कार्ड |
आय प्रमाण पत्र | बैंक खाता विवरण |
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 में आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको पंजीकरण करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको यूजरनेम, ईमेल आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है। अब आपको साइन इन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रक्रिया का पालन करके आप Jharkhand Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2023 के अंतर्गत पंजीकरण कर सकते है।
झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना किसने शुरू की है?
झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को फसल का नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
झारखंड फसल राहत योजना का लास्ट डेट कब तक है?
झारखंड फसल राहत योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2023 निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें : कृषि उड़ान योजना (Krishi Udan Yojana) 2023, ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया