कृषि उड़ान योजना: योजना घोषणा वित् मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने बजट 1 फरबरी 2020 को की थी। योजना का प्रमुख उद्देश्य किसानों की आय दुगनी करने और कृषि उत्पादों को बर्बादी से बचाना था। इसके अंतर्गत किसानों की फसल व अन्य संबंधी उत्पादों को एक स्थान से दुसरे स्थान तक ले जाने के लिए विशेष हवाई उड़ानों का उपयोग किया जाएगा। जिससे जल्दी खराब होने वाली फसले व उत्पाद कम समय में बाज़ारों में पहुंच सके ।
कृषि उड़ान योजना 2023 क्या है?
कृषि उड़ान योजना 2023 कृषि क्षेत्र में एक क्रांतिकारी पहल के तौर पर देखी जा सकती है। आप को बता दें अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कृषि उड़ान 2.0 योजना को लांच कर दिया है। जो कृषि उड़ान योजना का अग्रडेड वर्जन है। इस के अंतर्गत हवाई परिवहन के माध्यम से कृषि उत्पादों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने और उसे प्रोत्साहित करने का प्रस्ताव रखा गया था। इस योजना के जरिये किसान अपनी फसल देश विदेश में कहीं भी भेज सकेंगे। जिससे उनकी फसल खराब होने से पूर्व ही बाज़ारों तक पहुंच जाएगी।
Krishi Udan Yojana 2023 Details
योजना का नाम | कृषि उड़ान योजना |
किसने लॉन्च की | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। |
शुरुआत | 1 फरवरी 2020 |
उद्देश्य | किसानों की आय दुगनी करना और उनकी फसलों को नुकसान से बचाना |
योजना की श्रेणी | केंद्र सरकार की योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | agriculture.gov.in |
कृषि उड़ान योजना 2023 का उद्देश्य
Krishi Udan Yojana का उद्देश्य किसानों की आय दुगनी करना और उनकी फसलों को नुकसान से बचाना है, कृषि किसान योजना से ऐसा करना पहले से ज्यादा आसान हो चूका है। जैसा की हम जानते हैं की किसानों की बहुत सी फसलें ऐसी होती हैं जो निर्धारित समय के भीतर बाज़ारों तक न पहुंच पाने की वजह से खराब हो जाती है। जिससे किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है। अब कृषि उड़ान योजना के माध्यम से किसानों को हवाई माध्यम से अपनी फसलों को बाजार तक पहुंचाने में सहयता मिलेगी जिससे उनकी आय का नुकसान नहीं होगा।
Krishi Udan Yojana के लाभ और विशेषताएं
- कृषि उड़ान योजना के जरिये किसान अपनी फसलों को हवाई मार्ग से किसी भी स्थान पर भेज सकेंगे।
- पहले तक जो फसल समय से बाजार तक नहीं पहुंच पाती थी अब वो आसानी से बिक्री हेतु बाजारों तक पहुंच जाएगी।
- अब जल्दी खराब होने वाली फसलों के समय से बाजार में पहुंचने से किसानों को नुक्सान नहीं उठाना होगा।
- किसानों की आमदनी बढ़ जाएगी साथ ही सभी अपनी आय को स्थिर रख पाएंगे।
- इस योजना में देश के पूर्वोत्तर राज्यों को देश के बाकी राज्यों के बाजार से हवाई मार्ग से जोड़ने का प्रयास किया गया है।
- कृषि उड़ान योजना के लिए देश के 53 हवाई अड्डों का चयन किया गया है जिसका संचालन AAI करता है।
योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता
- लाभार्थी किसान भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- उन्ही फसलों को इसका लाभ मिलेगा जो जल्दी खराब होती हैं।
- जिन किसान आवेदकों का आय का स्रोत कृषि ही होगा, वो ही इस योजना में आवेदन कर सकेंगे।
योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- भूमि से जुड़े दस्तावेज
- बैंक संबंधित दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
कृषि उड़ान योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज खुलने के बाद, कृषि उड़ान योजना का लिंक दिखेगा। आप को इस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आप के स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा जहाँ आप को Krishi Udan Yojana Registration Form दिख जाएगा।
- आप को इस पंजीकरण फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा।
- जैसे – जैसे नाम, पता, आधार नंबर, मोबाईल नंबर तथा फसल से सम्बंधित सभी जानकारी भरनी होगी।
- इस के बाद पंजीकरण फॉर्म को सबमिट कर दें आप की पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें : हरियाणा जलाशय योजना, किसानों को जलाशय बनाने के लिए मिल रही है 80 प्रतिशत तक सब्सिडी