Pakistan Petrol Price 16 February 2023: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। सरकार ने गुरुवार से पेट्रोल में 22 तो डीजल में 17 रुपए की बढ़ोतरी की है। आज से एक लीटर पेट्रोल अब 272 रुपए का तो एक लीटर डीजल 280 रुपए का हो गया है। इस तरह पिछले एक महीने में पेट्रोल 58 रुपए और डीजल 53 महंगा हुआ। 16 जनवरी को पेट्रोल की कीमत 214.80 रुपए तो डीजल की कीमत 227.80 रुपए थी।
पाकिस्तान के फाइनेंस डिवीजन ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की वजह पाकिस्तानी करेंसी (रुपए) में आई गिरावट को बताया है। जिओ न्यूज के मुताबिक, इस समय पाकिस्तान में विदेशी मुद्रा का भारी संकट है। इससे आयात और निर्यात पर असर पड़ रहा है। महंगाई बढ़ रही है। आईएमएफ (IMF) कर्ज नहीं दे रहा है। IMF ने कर्ज के लिए सख्त शर्तें रखी हैं। इनमें डीजल और पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी भी शामिल है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की शर्तों के आगे झुकते हुए पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में ऐतिहासिक इजाफा किया है। दरअसल, पाकिस्तान सरकार अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए किसी भी स्थिति में आईएमएफ से लोन हासिल करना चाहता है। इसके लिए सरकार एक ‘मिनी-बजट’ लेकर आई है। इस दौरान 22.20 रुपए की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 272 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

Today Petrol Price in Pakistan 16 February 2023
Product | Today Prices (PKR/litre) | Yesterday Prices (PKR/litre) |
---|---|---|
MS (Petrol) | 272 | 249.80 |
High-speed diesel (HSD) | 280 | 262.80 |
Kerosene (SKO) | 202.73 | 189.83 |
Light diesel oil | 196.68 | 187 |
शाहबाज सरकार मिनी बजट इसलिए लाया…
पाकिस्तान की शाहबाज सरकार ने पिछले हफ्ते ऐलान किया था कि सरकार IMF बेलआउट पैकेज को अनलॉक करने के लिए चार महीनों में 170 बिलियन पाकिस्तानी रुपए जुटाने के लिए एक मिनी-बजट पेश करेगी। इसी के चलते पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में 15 फरवरी को एक बजट पेश किया। इसके तहत कई तरह के टैक्स में बढ़ोतरी की गई है। जिसका सारा भार महंगाई और भुखमरी की कगार पर पहुंच चुकी पाकिस्तान की जनता को उठाना होगा।