Rajasthan Budget 2023 Live: आज राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot) बजट पेश कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही उन्होंने बजट पढ़ना शुरू किया तो पिछले साल का बजट पढ़ने लग गए। इससे विपक्ष ने सदन में हंगामा खड़ा कर दिया। इसके चलते विधानसभा स्पीकर को सदन को स्थगित करना पड़ा। हालाँकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस गलती पर सदन के सदस्यों से माफ़ी भी मांगी है। उन्होंने कहा की ये अधिकारीयों की गलती से हुआ है। और इसमें कोई बड़ी बात नहीं हैं। इंसानों से गलती हो सकती है।
मुख्यमंत्री की इस गलती पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा (Vasundhra Raje) राजे ने भी ट्वीट करके आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि “जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री 8 मिनट तक बिना चेक किये पुराण बजट पढ़ते रहे, सकते हैं की उनके हाथ में प्रदेश कितना सुरक्षित है। ये इतिहास में पहली बार हुआ है।”
Rajasthan Budget 2023 Highlights: बजट में गहलोत सरकार ने आम जनता के लिए काफी कुछ नया रखा है। इसका मुख्या अंश ये है कि 100 यूनिट तक की मुफ्त बिजली प्रदान की जायेगी। इससे आम आदमी की जेब का भार कम होगा। इसके साथ ही गरीब लोगों के लिए 500 रूपए में गैस सिलिंडर देने की घोषणा भी की है। बजट के बाकि सुर्खियां नीचे दी गयी हैं।
- लड़कियों के लिए 12 वी कक्षा तक मुफ्त शिक्षा की घोषणा हुई है।
- सभी सरकारी नौकरियों के फॉर्म निशुल्क भरे जायेंगे। अभ्यर्थियों से इसकी कोई फीस नहीं वसूली जाएगी।
- पढ़ने वाली लड़कियों का घर से कॉलेज तक का किराया मुफ्त किया गया है।
- प्रदेश के 76 लाख परिवारों को 500 रूपए में गैस सिलिंडर प्रदान किया जायेगा।
- पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त में इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रदान किया जायेगा। इसके लिए 30000 स्कूटी आवंटित की जाएगी।
यह भी पढ़ें : कर्मचारी चयन आयोग ने घोषित किया CGL 2022 टियर 1 का रिजल्ट, 37000 से भी ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
यह भी पढ़ें : गौतम अडानी के शेयरों में भूचाल, अब टॉप-20 अमीरों की लिस्ट से भी हुए बाहर