Top 10 Richest in the World 2023 : कारोबारी गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी ही दो भारतीय थे जो कि दुनिया के टॉप 10 में शुमार थे। लेकिन हाल में जारी हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट के बाद गौतम अडाणी के शेयर्स में भारी गिरावट आयी है। इसके चलते गौतम अडाणी टॉप 10 की सूची से बाहर हो गए हैं। अब केवल मुकेश अंबानी ही टॉप 10 में इकलौते भारतीय हैं। गौतम अडाणी चौथे स्थान से फिसल कर 11 वे स्थान पर आ गए हैं।
यह भी पढ़ें : भारतीय होटलों की कमाई पांच गुना बढ़ी, दिसंबर 2022 तिमाही में 383 करोड़ रूपए का मुनाफा कमाया, जानें क्या कारण रहा
दुनिया के 10 सबसे अमीर लोग 2023
अभी LVMH के CEO बर्नार्ड अर्नोल्ट दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं। फ़ोर्ब्स (FORBES) के अनुसार बर्नार्ड अर्नोल्ट ( Barnard Arnault ) की कुल संपत्ति 213.7 बिलियन डॉलर है। ये युरोपियन देश फ्रांस के रहने वाले हैं। इसके अलावा बाकी लोगो की सूची निचे दी गयी है।
क्रमांक | नाम | कंपनी | कुल संपत्ति |
1 | बर्नार्ड अर्नोल्ट और परिवार (Bernard Arnault and Family) | LVMH | 213.1 बिलियन डॉलर |
2 | एलोन मस्क (Elon Musk) | टेस्ला,स्पेस एक्स (Tesla, Space X) | 183.5 बिलियन डॉलर |
3 | जेफ्फ बेजोस (Jeff Bezos) | अमेज़न (Amazon) | 128.3 बिलियन डॉलर |
4 | लेरी एलिसन (Larry Ellison) | ओरेकल (Oracle) | 114 बिलियन डॉलर |
5 | वारेन बफेट (Warren Buffett) | बर्कशायर हैथवे (Bershire Hathaway) | 108 बिलियन डॉलर |
6 | बिल गेट्स (Bill Gates) | माइक्रोसॉफ्ट (Mircrosoft) | 105 बिलियन डॉलर |
7 | कार्लोस स्लिम हेलु और परिवार (Carlos Slim and family) | टेलीकॉम (Telecom) | 92 बिलियन डॉलर |
8 | लेरी पेज (Larry Page) | गूगल (Google) | 87 बिलियन डॉलर |
9 | सरजी ब्रिन (Sergey Brin) | गूगल (Google) | 83 बिलियन डॉलर |
10 | मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) | रिलायंस तथा अन्य (Reliance and others) | 82.9 बिलियन डॉलर |
यह भी पढ़ें : अब Fastag लगाने की जरूरत खत्म: सिर्फ नंबर प्लेट से पार हो जायेगा Toll Plaza