Gold-Silver Price Today 20th January 2023 : एक बार फिर शादी-ब्याह का यानी लगन का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में सोने-चाँदी की कीमत में तेज़ी आना स्वाभाविक बात है। यदि आप भी सोना-चाँदी खरीदने की सोच रही है, तो ये आपके लिये सुनहरा मौका है। क्योकि बीते कुछ दिनों से सोने और चाँदी की क़ीमतों में लगातार तेज़ी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में हो सकता है क़ीमतों में और भी ज्यादा इजाफा हो जाये। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज सोने और चाँदी के दामों में भारी बढ़त दर्ज की गई है।
पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में आज इस हफ़्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 20 जनवरी को IBJA पर जारी क़ीमतों के अनुसार गोल्ड-सिल्वर के दामों में अच्छी ख़ासी बढ़त देखने को मिल रही है। आज 24kt सोने का भाव कल शाम के मुक़ाबले 320 प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 56,990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है । वहीं चांदी का भाव कल 67,444 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ था जोकि आज सुबह 68,509 रुपए प्रति किलो पर खुला है, यानी कल के बंद के मुक़ाबले आज चाँदी में भी 1065 रुपये का उछाल देखने को मिल रहा है।
IBJA Gold Silver Price Update 20 January 2023
आज का 14 से 24 कैरेट सोने का दाम यहाँ देखें…
धातु (सोना-चांदी शुद्धता) | सुबह का रेट (₹/10 ग्राम) (12 बजे) | कीमतों में बदलाव (कल के मुकाबले) |
24 कैरेट सोना | 56990 | +320 |
23 कैरेट सोना | 56762 | +310 |
22 कैरेट सोना | 52203 | +293 |
18 कैरेट सोना | 42743 | +240 |
14 कैरेट सोना | 33339 | +187 |
चांदी का भाव | 68509/किलो | +1065 |
MCX गोल्ड सिल्वर प्राइस तेज
एमसीएक्स पर आज सोना फरवरी अनुबंध आज कल से 97 रुपये की तेज़ी के साथ 56641 पर खुला, खबर लिखे जाने तक 157 रुपये की तेज़ी के साथ 56703 रुपये पारी 10 ग्राम पर कारोबार करता नज़र आया। जबकि MCX चांदी मार्च अनुबंध आज 295 रुपये की बढ़त के साथ 68654 रुपये प्रति किलो पर खुली। फ़िलहाल 501 रुपये की तेज़ी के साथ 68860 पर कारोबार कर रही है।
भारत में आज 22 kt गोल्ड की कीमत (INR)
ग्राम | 22 कैरट सोना | बदलाव |
1 ग्राम | ₹5,250 | + ₹35 |
8 ग्राम | ₹42,000 | + ₹280 |
10 ग्राम | ₹52,500 | + ₹350 |
100 ग्राम | ₹5,25,000 | + ₹3,500 |
बीते महीने सोने चांदी का भाव
Date | 24kt Gold price (10 Gram) |
1 दिसम्बर | 52,340 रुपए |
31 दिसम्बर | 52,360 रुपए |
सबसे ज्यादा कीमत | 53,970 रुपए (19-20 दिसम्बर) |
सबसे काम कीमत | 52,340 रुपए (1 दिसम्बर) |
बस मिस्ड कॉल करे और जाने सोने-चांदी का भाव :
IBJA केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के दिन और इसके अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करती है। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। इसके बाद कुछ ही देर में SMS के जरिए आपको rates मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार update की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं।