राजस्थान बजट 2023–24
Rajasthan Kisan Karj Mafi 2023: राजस्थान बजट में इस बार अशोक गेहलोत ने किसानो के कर्ज माफ़ी (Kisan Karj Mafi) का बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री ने अपने एक इंटरव्यू में हाल ही में किसानो क मुद्दे पर जिस तरह निशाना साधते हुए संकेत दिए है उस से राष्ट्रीय बैंकों के क़र्ज़ माफ़ी के मायने निकाले जा रहे है।
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार इस बार एक ऐतिहासिक बजट पेश करने जा रही है। सरकार इस बार लगभग 2 लाख 65 हज़ार करोड़ का बजट पेश करने वाली है। जो दुनिया के 40 देशों के बजट से भी बड़ा होगा। इस बार के बजट में पिछले बजट से 29% की बढ़ोतरी हुई है। गहलोत सरकार प्रति व्यक्ति आय में 3 लाख रुपए की बढ़ोतरी से बहुत उत्साहित है और इस आखरी बजट में सौगातों की झड़ी लगाने की तैयारी में है।
कर्ज माफ़ी के साथ मिलेंगे और भी तोहफे
राजस्थान सरकार इस बार चुनावी साल को ध्यान में रखते हुए बजट पेश करेगी। जिसमे लगभग 1 लाख नई नौकरियां शामिल है। इतना ही नहीं साथ में 500 रुपए में गरीब परिवारों को गैस सिलिंडर और जन आधार कार्ड धारक महिला मुख्याओ को मुफ्त स्मार्ट फोन भी शामिल होंगे। जैसे पिछला बजट किसानो पर केंद्रित था। उसी तरह इस साल का बजट युवाओं पर फोकस्ड रहेगा।
विशेषज्ञों का कहना है की किसानो के कर्ज माफ़ी (Rajasthan Farmers Loan Waiver 2023) को लेकर भी इस बजट में बड़ी घोषणायें हो सकती है। अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में किसानो के कर्ज माफ़ी का मुद्दा अहम् रहा। 2018 के चुनाव से पहले राहुल गाँधी ने कर्जमाफी का एलान किया था। इतना ही नहीं बल्कि कॉपरेटिव बैंकों का कर्ज माफ़ भी किया गया था। लेकिन बीजेपी सरकार लगातार अधूरे वादे को लेकर सरकार को घेरती रही है। तो ऐसे में माना जा रहा है की केंद्रीय बैंको के कर्ज माफ़ करने की भी कई घोषणा की भी उम्मीद की जा रही है। ये किसानो के लिए एक बड़ा तोहफा हो सकता है। अब देखना ये है के सरकार ऐसे में क्या कदम उठाएगी।
इसे भी पढ़े : करोड़ों किसानों को मिलेगा नए साल का तोहफा, इस दिन जारी होगी पीएम किसान की 13वीं किस्त! खाते में आएंगे 2000-2000 रुपये