Egg Price on 11 December 2022: देश के उत्तरी राज्यों में दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही सर्दियां पड़नी शुरू हो चुकी है. सर्दियों के सीजन (Winter Season) शुरू होते ही अंडे की खपत भी बढ़ चुकी है. लोगों ने ठंड से बचने के लिए अंडे का सेवन शुरू कर दिया है क्योंकि यह शरीर में गरमाहट पैदा करता है . ऐसे में यदि आपन भी सर्दी से राहत पाने के लिए अंडों का सेवन करते है, तो अंडा खरीदने से पहले जान ले कि आज देश के अलग-अलग शहरों में अंडा का प्राइस (Egg Price Today) क्या चल रहा है.
दिल्ली के रिटेल और थोक में अंडे का रेट
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Egg Price Today) में आज यानी 11 दिसंबर 2022 रविवार को NECC के मुताबिक थोक या मंडी से (Egg Retail and Wholesale Price) 100 अंडों का प्राइस 576 रुपये का चल रहा है. वहीं एक अंडे का रेट 5.76 रुपये है. वहीं एक दर्जन अंडों का रेट दिल्ली में 69.12 रुपये है. वहीं रिटेल में 6.10 रुपये प्रति अंडे के हिसाब से बिक रहा है. अगर आप सुपर मार्केट में अंडा खरीदते हैं तो आपको प्रति अंडे के लिए करीब 6.30 रुपये देने होगा.
जानें देश के प्रमुख शहरों में अंडे का भाव- (Egg Price Today)
शहर का नाम | Egg Rate (11 Dec 2022) |
अहमदाबाद | 5.70 रुपये प्रति अंडा |
अजमेर | 5.40 रुपये प्रति अंडा |
बरवाला | 5.34 रुपये प्रति अंडा |
बेंगलुरु | 5.35 रुपये प्रति अंडा |
ब्रह्मपुर | 5.51 रुपये प्रति अंडा |
चेन्नई | 5.50 रुपये प्रति अंडा |
चित्तूर | 5.43 रुपये प्रति अंडा |
दिल्ली | 5.60 रुपये प्रति अंडा |
ईस्ट गोदावरी | 5.28 रुपये प्रति अंडा |
हैदराबाद | 5.13 रुपये प्रति अंडा |
लुधियाना | 5.31 रुपये प्रति अंडा |
जबलपुर | 5.30 रुपये प्रति अंडा |
कोलकाता | 5.85 रुपये प्रति अंडा |
मुंबई | 5.76 रुपये प्रति अंडा |
मुजफ्फरपुर | 5.94 रुपये प्रति अंडा |
मैसूर | 5.35 रुपये प्रति अंडा |
नागपुर | 5.30 रुपये प्रति अंडा |
नामक्कल | 5.25 रुपये प्रति अंडा |
पटना | 5.94 रुपये प्रति अंडा |
पुणे | 5.60 रुपये प्रति अंडा |
राँची | 5.90 रुपये प्रति अंडा |
विजयवाड़ा | 5.28 रुपये प्रति अंडा |
विजाग | 5.45 रुपये प्रति अंडा |
वेस्ट गोदावरी | 5.28 रुपये प्रति अंडा |
वारंगल | 5.15 रुपये प्रति अंडा |
सर्दियां शुरू होते ही अंडे की कीमतों में हुआ इजाफा
गौरतलब है कि ठंड बढ़ने के साथ ही अंडे की डिमांड में इजाफा होने से प्राइस में तेजी आई है. जानकारी के लिए आपको बता दें की दिसंबर के आखिरी और जनवरी में अंडा के लिए सबसे ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते है. आने वाले दिनों में अंडे की कीमतों में वृद्धि जारी रहेगी .