Gold Silver Price 12 September 2022 Live Update: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा आज सोमवार को सोने और चांदी की नई दरें जारी कर दी गई है। IBJA द्वारा जारी नई कीमतों के अनुसार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत में गोल्ड का दाम गिरा है, जबकि सिल्वर की कीमतों में तेजी आई है। आज सुबह 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price) बीते कारोबारी दिन की शाम के मुकाबले 219 रुपए प्रति 10 ग्राम टूटकर 50658 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला । जबकि चांदी का भाव (Silver Price) आज बीते कारोबारी दिन की शाम के मुकाबले 376 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 55076 प्रति किलोग्राम पर खुली ।
IBJA Gold Silver Price Today 12 September 2022
Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka : इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज सोमवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाले सोना का दाम 50,658 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 55,076 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई । आइये जाने आज के गोल्ड सिल्वर के ताजा भाव..
जानिए सोने-चांदी का भाव
शुद्धता | सोमवार सुबह का रेट (₹/10 ग्राम) | सोमवार शाम का रेट (₹/10 ग्राम) |
24 कैरेट सोने का भाव | ₹50658 | ₹50863 |
23 कैरेट सोने का भाव | ₹50456 | ₹50659 |
22 कैरेट सोने का भाव | ₹46402 | ₹46590 |
18 कैरेट सोने का भाव | ₹37993 | ₹38147 |
14 कैरेट सोने का भाव | ₹29635 | ₹29755 |
चांदी का भाव | ₹55076/किलो | ₹55937 |
MCX पर इतना हुआ सोने-चांदी का दाम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी सोमवार 12 सितंबर 2022 को सोना मामूली गिरावट जबकि चांदी मामूली तेजी के साथ खुला । खबर लिखे जाने तक सोना अक्टूबर वायदा 0.03 फीसदी यानि 14 रुपये की गिरावट के साथ 50,515 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी दिसंबर वायदा 1.16 फीसदी यानि 640 रुपये की तेजी के साथ 55,690 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई ।
जानें ग्लोबल मार्केट में सोने चांदी का दाम क्या है ?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना +0.10% की तेजी के साथ 1,719.96 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी +1.02% की तेजी के साथ 19.13 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नज़र आई।