Bank Holidays in September 2022 : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा सितंबर माह में पड़ने वाली छुट्टियों का कैलेंडर (RBI Holiday Calender) जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार , सितंबर 2022 में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे। आपको बता दें कि 14 दिनों की ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन हैं। ऐसे में यदि आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना है, तो बैंक में जाने से पहले यहाँ दी गई बैंक छुट्टियों की यह लिस्ट अवश्य देख लें, ताकि आप बेवजह होने वाली परेशनी से बच सकें और अपना बैंक सम्बन्धी काम भी समय पर निपटा सकें। is mahine bank ki chhutti kab kab hai
सितंबर 2022 में छुट्टियों की लिस्ट
तारीख | बैंकों में अवकाश |
1 सितंबर, 2022 | गणेश चतुर्थी (पणजी) |
4 सितंबर, 2022 | रविवार का साप्ताहिक अवकाश |
06 सितंबर | कर्मा पूजा – रांची |
7-8 सितंबर, 2022 | ओणम पर तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक बंद |
9 सितंबर, 2022 | इंद्रजाता पर गंगटोक में बैंक बंद |
10 सितंबर, 2022 | श्री नरवना गुरु जयंती पर तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंकों अवकाश |
11 सितंबर, 2022 | रविवार का साप्ताहिक अवकाश |
17 सितंबर, 2022 | विश्वकर्मा पूजा पर झारखंड, बिहार, बंगाल में बैंक बंद |
18 सितंबर, 2022 | रविवार का साप्ताहिक अवकाश |
21 सितंबर, 2022 | श्री नारायणा गुरु समाधि दिवस के चलते तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक |
24 सितंबर, 2022 | चौथे शनिवार पर बैंकों में अवकाश |
25 सितंबर, 2022 | रविवार का साप्ताहिक अवकाश |
26 सितंबर, 2022 | नवरात्रि स्थापना पर जयपुर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी. |
तीन कैटेगरी में RBI ने बांटी छुट्टियां
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक हॉलीडे लिस्ट को तीन केटेगिरी में बांटा है. (Bank Holidays In September 2022) इसमें Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts शामिल हैं. राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा, कुछ राज्य-विशिष्ट छुट्टियां हैं, जिनमें सभी रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं.
Also Read : LPG Gas Cylinder Price : खुशखबरी, आज से एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें नए रेट (1 सितंबर)