Yamaha ने अपने दो नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर Booster Easy और Yamaha Booster S-pedelec को लॉन्च कर दिया है। इनमें से एक इलेक्ट्रिक ई-बाइक और और दूसरा इलेक्ट्रिक मोपेड है। इन दोनों वाहनों को यूरोप में लॉन्च किया गया है। Booster Easy की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है, जबकि Booster S-pedelec ई-मोपेड 45 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इन्हें एक बार चार्ज करने पर 120 KM की रेंज मिलने वाली है ।
कंपनी ने दोनों इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की फिक्स लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है इन्हें इस साल गर्मियों में लॉन्च किया जा सकता है। यामाहा का कहना है कि “नए बूस्टर मॉडल आज के शहरी लोगों को शहरी गतिशीलता का एक आसान, सुखद और किफायती साधन प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।”
Yamaha इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, Booster Easy और Booster S-Pedelec यूरोप में 1980 और 1990 के दशक के मूल Yamaha 50cc और MKB स्कूटर के मॉडर्न रूप हैं। इसमें भी पुराने मॉडल्स के समान एल्यूमीनियम यू-फ्रेम मिलता है। ये यामाहा के एक्सक्लूसिव फोर्क कवर और फ्रंट फेंडर के साथ-साथ 20 इंच के पहियों के साथ आते हैं। ये टायर्स 4-इंच मोटे हैं। यामाहा बूस्टर मॉडल्स में 180mm-व्यास वाले डिस्क ब्रेक शामिल हैं ।
इनमें एक ऑटोमेटिक सपोर्ट मोड मिलता है, जो खड़ी चढ़ाई वाले इलाकों में इसे एक्स्ट्रा पावर देने का काम करता है। बूस्टर ईजी 25 किमी/घंटा, जबकि बूस्टर एस-पेडेलेक 45 किमी/घंटा तक की असिस्ट टॉप स्पीड से लैस हैं। दोनों मॉडल 75Nm तक का पीक टार्क जनरेट कर सकते हैं। इन्हें सिंगल चार्ज में मैक्सिमम 120 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
इनमें Supernova हेडलाइट और Koso LED टेल-लाइट दी गई है। Booster Easy में 1.7-इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जबकि S-pedelec में 2.8-इंच का कलर डॉट-मैट्रिक्स TFT डिस्प्ले शामिल है। इन्हें ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन के साथ पेयर किया जा सकता है।