Super Size Baby : ब्राजील में एक महिला ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया जिसकी लम्बाई 2 फीट और वजन 7 किलोग्राम है। बच्चे की हाइट और वजन को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। डॉक्टर्स ने बताया कि ये राज्य में पैदा हुए बच्चों में से सबसे लम्बा है। बच्चा इतना लम्बा था कि उसके लिए खरीदे कपड़े भी उसे फिट नहीं आये।
ब्राजील के Amazonas राज्य में एक महिला ने सुपर बेबी को जन्म दिया। डॉक्टरस ने बताया कि यह राज्य में अब तक पैदा हुआ सबसे बड़ा बच्चा है। अभी फिलहाल, नवजात शिशु और माँ दोनों बिलकुल स्वस्थ हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे का जन्म 18 जनवरी को Amazonas राज्य के Hospital Padre Colombo में सिजेरियन सेक्शन से हुआ। जन्म के समय बच्चे का वजन 7 किलो से थोड़ा अधिक था। वहीं, उसकी लंबाई 2 फीट थी। जिसे देखकर डॉक्टरों ने बच्चे को ‘सुपरसाइज बेबी’ का नाम दिया।
Doctors का मानना है कि यह Amazonas राज्य में अब तक पैदा हुआ सबसे लम्बा और ज्यादा वजन वाला बच्चा है। इसके पहले जो सबसे लम्बा बच्चा पैदा हुआ था, उसकी लम्बाई 1.8 फ़ीट थी और वजन साढ़े पांच किलो था।
बच्चे का असामान्य वजन और लम्बाई
‘सुपर बेबी’ को जन्म देने वाली महिला की उम्र 27 वर्षीय है और उनका नाम क्लीडियन सैंटोस है। क्लीडियन सैंटोस नियमित प्रेग्नेंसी टेस्ट के अस्पताल गई थीं। परन्तु चेकअप के बाद डॉक्टरों ने महसूस किया कि उन्हें सिजेरियन सेक्शन में रखना होगा क्योंकि उनकी जल्दी ही डिलीवरी करनी होगी। इसके अगले ही दिन क्लीडियन सैंटोस ने सिजेरियन सेक्शन से बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने अपने बच्चे का नाम एंगरसन संटोज (Angerson Santos) रखा है।
जन्म के समय एंगर्सन की हाइट 59 cm थी, ये एक समान्य नवजात बच्चे के औसत से 8 cm अधिक थी। ये इतना अधिक था कि शिशु के माता-पिता ने उसके लिए जो कपड़े खरीद वे भी उसे फिट नहीं आये। बताया गया कि इतना वजन Normally 1 साल के बच्चों का होता है।
नवजात की माँ ने क्या है कहा :
इस ‘सुपर बेबी’ के अलावा सैंटोस के पांच और बच्चे हैं। सैंटोस ने कहा “मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी, मैंने सोचा बच्चा चार किलो होगा, लेकिन वो सात किलो का निकला. मैं डॉक्टरों की टीम को धन्यवाद देना चाहती हूँ, जिन्होंने मेरा इलाज किया,मैं 40 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी”
गौरतलब है कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, अब तक का सबसे भारी बच्चा सितंबर 1955 में इटली में पैदा हुआ था। उसका वजन 10.2 किलोग्राम था।