Who is New CM of Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आज मतगणना के बाद आ चुके है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड बहुमत मिला है। राजस्थान में BJP ने 199 में से 115 सीटें जीत हासिल की हैं। वहीं कांग्रेस 69 सीटों पर सिमट गई। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार को महज़ 8 सीटें मिली है। चुनाव के नतीजे आने के बाद अब पूरे राजस्थान में इस बात की चर्चा हो रही है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? क्या भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर वसुंधरा राजे सिंधिया ही अगला सीएम बनायेगी या फिर कोई और होगा?
सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैल रही है कि भाजपा नेता ओम माथुर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ओम माथुर को राजस्थान का अगला सीएम बनाया जा सकता है। वहीं मीडिया को ओम माथुर के से करीबी सूत्रों मिली जानकारी के मुताबिक़ उनके पास पहले से ही Z श्रेणी की सुरक्षा है, सुरक्षा बढ़ाने और घटाने जैसी कोई बात नहीं है। वहीं भाजपा की ओर से अभी तक मुख्यमंत्री बनाये जाने को लेकर कोई भी बयान नहीं आया है।
कौन हैं ओम प्रकाश माथुर?
ओम प्रकाश माथुर भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता हैं। वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। साल 2008 से 2009 तक राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। ओम माथुर का जन्म 12 अगस्त 1952 राजस्थान के पाली जिले के फालना में हुआ है।
उधर, ओम प्रकाश माथुर ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि “असम्भव कहते थे सब कर दिया”
ये है राजस्थान में सीएम की दौड़ में शामिल प्रमुख नेता
- वसुंधरा राजे सिंधिया
- बाबा बालकनाथ
- दीया कुमारी
- गजेंद्र सिंह शेखावत
- अर्जुनराम मेघवाल
- सीपी जोशी
वसुंधरा राजे सिंधिया
राजस्थान मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम है। वसुंधरा राजे अब से पहले दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। इस बार वो लगातार छठी बार विधायक बनी हैं। वसुंधरा राजे ने इस बार 138831 वोट हासिल किए उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार रामलाल चौहान को हराते हुए 53193 वोटों से जीत हासिल की है।
बाबा बालकनाथ
राजस्थान भाजपा का हिंदूत्व का चेहरा महंत बालकनाथ भी मुख्यमंत्री की दौड़ में बताए जा रहे हैं। अलवर से भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ ने साल 2023 के विधानसभा चुनाव में तिजारा सीट से 110209 वोट हासिल किए। उन्होंने कांग्रेस के इमरान खान को 6173 वोटों से मात दी । इमरान खान ने 104036 वोट हासिल किए।
दीया कुमारी
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे बड़ी जीत दीया कुमारी को मिली है। दीया कुमारी ने जयपुर शहर की विद्याधरनगर सीट पर 71368 मतों से जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी ने विद्याधरनगर सीट पर कुल 158,516 वोट हासिल किए। कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल को 87,148 वोट ही मिले। जीत का अंतर 71,368 वोट रहा।
सीपी जोशी सीपी
जोशी राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हैं। खुद ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा। सीपी जोशी का जन्म 4 नवंबर 1975 को चित्तौड़गढ़ जिले में हुआ है। चित्तौड़गढ़ से दो बार सांसद रह चुके हैं। इनका पूरा नाम चंद्र प्रकाश जोशी है। जोशी को राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र के लोकप्रिय ब्राह्मण नेता के रूप में जाता है।
अर्जुनराम मेघवाल
20 नवंबर 1953 को राजस्थान के बीकानेर में जन्मे अर्जुनराम मेघवाल आईएएस से राजनेता बने हैं। वर्तमान बीकानेर से भाजपा सांसद और केंद्र सरकार में भारत के कानून एवं न्याय मंत्री तथा केन्द्रीय संस्कृति मंत्री हैं। इससे पहले संसदीय कार्य राज्य मंत्री रहे। राजस्थान में दलित वर्ग से आने वाले दिग्गज भाजपा नेता हैं।
गजेंद्र सिंह शेखावत
जोधपुर से भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत भी राजस्थान मुख्यमंत्री दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। केंद्र सरकार में जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 नहीं लड़ा, मगर कहा जा रहा है कि गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने गुट के कई नेताओं को टिकट दिलवाया था, उनमें से कोई भी इनके लिए सीट खाली कर सकता है।
Baba Balak nath✅✅ ko next CM Dekhna hai Rajasthan BJP 🙏🚩
Rajasthan ko sudharna hai
Vasundhra ko Nahi ❌❌