Valimai Review in Hindi : कभी कभी यह सोचने में मजबूर हो जाते है कि अगर दक्षिण सिनेमा का हिंदी डबिंग का विचार न आया होता तो हिंदी पट्टी के आम दर्शक न जाने कितने बेहतरीन फिल्मो से अछूते रह जाते। अब हालिया रिलीज़ हुआ वलिमाई ही ले लीजिए। बॉलीवुड के कथित बुरे दिनों को मुँह चिढ़ाती है यह फ़िल्म। अब तो अजित को दक्षिण के पॉवर स्टार न कह कर हिंदुस्तान का पावर स्टार कहना चाहिए। गहरी छोटी आँखे उजले बाल और शानदार अदाकारी में अजित अपने किसी भी पॉवर स्टार की मानक मूल्यों पर आंके जाने वाले प्रतिद्वंद्वी को मिलो दूर छोड़ देते है।
फ़िल्म में मार धाड़ जहाँ उनके पॉवर स्टार के तमगे को और भी रौबदार बनाता है वहीं बुरे पलों में निजी और सामाजिक दायित्व के बैलेंस को अदाकारी से निभाना यह संदेश देता है कि असली पॉवर का अंदाजा बुरे वक्त में होता है।अजित के साथ इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में बॉलीवुड की शानदार अदाकारा और मेथड एक्टिंग की नई स्टूडेंट हुमा कुरैशी ,गुरबानी जे,कार्तिकेय गुमकोंडा है। अजित पूरी फिल्म में इस तरह छाए है कि बाक़ी कलाकारों की जगह कोई भी होता तो दर्शको को पता तक नही चलता।यह फ़िल्म एच. विनोथ ने लिखा भी और इसके निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली।
Read Also : Gangubai Kathiawadi Movie Review in Hindi
Valimai (2022) Movie Overview
Movie | Valimai |
Release platform | Theatrically |
Directed by | H.Vinoth |
Produced by | Boney Kapoor |
Starring | Ajith Kumar Kartikeya Gummakonda Huma Qureshi Gurbani Judge |
Written by | H.Vinoth |
Cinematography | Nirav Shah |
Language | Tamil |
Country of origin | India |
Release date | 24 February 2022 |
IMDb RATING | 8.0/10 |
वलिमाई फिल्म का प्लॉट
फ़िल्म वलीमाई चेन्नई के एक ऐसे गैंग पर आधारित है जो शहर के बेरोजगार लोगो को जोड़कर बनाई गई है और जिसका प्रयोग इसका मास्टरमाइंड छिनतई, ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूटर, मर्डर जैसे कृत्यों को अंजाम देने के लिए करता है। सुपर कोप बने अजित और इस गैंग के बीच की लड़ाई कब पारिवारिक तानों से तंग आये भाई के गलत रास्ते मे बढ़ चलने से और भी पर्सनल हो जाता है ,यह फ़िल्म को 180 मिनीट तक देखने लायक बनाता है।
फ़िल्म में नया क्या है ?
वैसे अगर नएपन की बात करे तो थोड़ी खुशी थोड़ा गम जैसा ही मामला है। मास्टरमाइंड यह सारे काम इतने आधुनिक तरीको से करवाता है कि उसे ट्रेस करना वाकई मुश्किल है लेकिन हीरो हो और वो भी दक्षिण का हीरो तो उसके लिए ये सब तो भुने चने चबाने की तरह है। बस मुँह में डाला और फट.. फट.. फट।
फ़िल्म का संदेश
फ़िल्म मार धाड़ के बीच एक ऐसा मैसेज देने की कोशिश करती है जो आज की युवा पीढ़ी और उनके घरवालो तक पहुँचना बेहद जरूरी है। देश आज बेरोजगारी के दंश को झेल रहा है। और देश के बेरोजगार होने का मतलब देश की सड़कें, पेड़-पौधे, जंगल बेरोजगार नही है बल्कि आपके घरो में रोज रिश्तेदारों के ताने सुनते 25-30 साल के लड़के -लड़कियां बेरोजगार है। बेरोजगारी सिर्फ निजी असफलता नही है यह एक राष्ट्रीय असफलता है जिसका थोड़ा श्रेय तो सबको लेना होगा। यह तो हुवा फ़िल्म का संदेश घर वाले -रिश्तेदारों के नाम।
अब फ़िल्म युवाओं से यह कहती है कि आप अपने तनाव को ,अपनी शर्मिंदगी को गलत दिशा चुनने का स्पष्टीकरण नही कह सकते है। गलत हमेशा गलत होता है।इसका कोई कारण नही होता। गलत करना एक कमजोरी है और कमजोरी हर हाल में बुरी है।
वलिमाई फिल्म देखनी चाहिए या नहीं?
फ़िल्म लम्बी है लेकिन कथानक कहीं भी आपको छोड़ेंगे नही इसलिए फ़िल्म देखने योग्य है। यह संदेश आम लोगो तक पहुँचने योग्य है क्योंकि कोई न कोई बहरूपिया हमारे भाई बहन और साथियों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर ही रहा है।
Valimai (Hindi) Trailer Watch Online
इसे भी देखें : Love Hostel Movie Review in Hindi