Most Searched Web Series 2023: साल 2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा बार सर्च की जाने वालीं वेब सीरीज की लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में 10 ऐसी वेब सीरीज के नाम दिए गए हैं जिनके बारे में इस साल सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया है।
यदि आप बिंज वॉच करने के शौकीन हैं तो इस लिस्ट के जरिए अपने वीकेंड को प्लान बना सकते हैं। अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ कौन-सी वेब सीरीज देखनी है ये तय करते हैं। यहां टॉप-10 वेब सीरीज के OTT प्लेटफॉर्म से लेकर उनकी IMDB रेटिंग और ऑफिसियल ट्रेलर दिये है।
Top 10 Most Searched Web Series of 2023 in India देखे लिस्ट
Web Series Name | IMDB Score | Channels |
1. Farzi | 8.4 | Amazon Prime |
2. Wednesday | 8.1 | Netflix |
3. Asur | 8.5 | JioCinema |
4. Rana Naidu | 7.1 | Netflix |
5. The Last of Us | 8.8 | JioCinema |
6. Scam 2003 | 8 | SonyLIV |
7. Bigg Boss 17 | – | JioCinema |
8. Guns & Gulaabs | 7.7 | Netflix |
9. Sex Life | 5.6 | Netflix |
10. Taaza Khabar | 8.1 | Disney+ Hotstar |
1. फर्जी (Farzi)
टॉप-10 वेब सीरीज की इस लिस्ट में नंबर 1 पर शाहिद कपूर की ‘फर्जी’ है। बता दें, अमेजन प्राइम की इस वेब सीरीज को आईएमडीबी पर 8.4 रेटिंग मिली है। इसमें शाहिद कपूर के साथ-साथ विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में हैं।
2. वेडनेसडे
दूसरे नंबर पर ‘वेडनेसडे’ है। ये यूएसए की वेब सीरीज है। आप इस हॉरर कॉमेडी वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसे आईएमडीबी पर 8.1 रेटिंग दी गई है।
3. असुर
तीसरे नंबर पर ‘असुर’ है। अरशद वारसी की ये वेब सीरीज जियो सिनेमा पर उपलब्ध है। इसके दो सीजन आ चुके हैं। इस वेब सीरीज को आईएमडीबी पर 8.5 रेटिंग मिली है।
4. राणा नायडू
चौथा स्थान पर इस लिस्ट में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘राणा नायडू’ है। आईएमडीबी पर 7.1 रेटिंग हासिल करने वाली इस वेब सीरीज में वेंकटेश दग्गुबाती और राणा दग्गुबाती मुख्य भूमिका में हैं।
5. द लास्ट ऑफ अस
पांचवें नंबर पर आईएमडीबी पर 8.8 रेटिंग हासिल करने वाली वेब सीरीज ‘द लास्ट ऑफ अस’ है। कनाडा की इस वेब सीरीज को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
6. स्कैम 2003
छठा स्थान पर ‘स्कैम 2003’ को मिला है। ये वेब सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है। IMDB पर इसे 8 रेटिंग मिली है।
7. बिग बॉस 17
सातवें नंबर पर कोई वेब सीरीज नहीं है बल्कि टीवी का सबसे विवादित रिएलिटी शो है। इस रिएलिटी शो का नाम ‘बिग बॉस 17’ है। आप इसके एपिसोड जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
8. गन्स एंड गुलाब्स
आठवें स्थान पर नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ है। राजकुमार राव और दुलकर सलमान की वेब सीरीज को आईएमडीबी पर 7.7 रेटिंग मिली है।
9. सेक्स लाइफ
नौवें नंबर पर नेटफ्लिक्स की बोल्ड वेब सीरीज ‘सेक्स लाइफ’ ने जगह बनाई है। इसे आईएमडीबी पर 5.6 रेटिंग दी गई है।
10. ताजा खबर
वहीं दसवें नंबर पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘ताजा खबर’ का नाम है। इसे आईएमडीबी पर 8.1 रेटिंग मिली है।
ऐसे ही ढेर सारे मनोरंजक खबरों के लिए जुड़े रहे pmfby.org के साथ व्हाट्सएप ग्रुप के साथ पर !