जयपुर : प्रदेश के अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी स्कूलों के लिए हो रही शिक्षक भर्ती के लिए गुरुवार 16 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। इस भर्ती के जरिए महात्मा गांधी स्कूलों के लिए राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत संविदा पर शिक्षक लिए जाएंगे। इन पदों पर 31 जनवरी से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। तब आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च थी। लेकिन इसको 15 दिन बढ़ा दिया गया था और आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च कर दी गई थी।
इन स्कूलों के लिए तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 9712 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें लेवल वन के 7140 पद और लेवल 2nd के 2572 शिक्षक शामिल हैं। लेवल 2 में अंग्रेजी और गणित विषय के पदों पर भर्ती की जा रही है। अब तक इस भर्ती के लिए करीब 21 हजार आवेदन जमा हो चुके हैं।
Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2023
Organization | Rajasthan Education Department |
Post Name | Teacher |
Total Post | 9712 |
State | Rajastahn |
Official Website | https://rajshaladarpan.nic.in |
ऐसे बनेगी मेरिट लिस्ट
इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। इसमें ऑनलाइन आवेदन में भरे गए प्राप्तांकों के आधार पर पूर्णत अस्थायी वरियता तय होगी। इसमें न्यूनतम वांछित शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों का 75 फीसदी और न्यूनतम वांछित प्रशैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों का 25 फीसदी अंकभार जोड़कर कुल प्राप्तांकों के आधार पर निदेशालय स्तर पर वरियता सूची तैयार की जाएगी।