PMFPY: नमस्कार, इस हफ़्ते को आपके लिए ख़ास बनाने के लिए OTT प्लेटफॉर्म और थियेटरों मे कई फ़िल्में-वेब सीरीज रीलिज होने वाली है | Netflix, Hotstar, Zee5 से लेकर Jio सिनेमा मे कई फ़िल्में वेब सीरीज रीलिज होने के लिए तैयार है |
इस वीकिन्ड ओटट पर रिलीज होने वाली फिल्में और वेब-सीरीज
गुठली लड्डू
Guthlee Ladoo: हमारे समाज के सामाजिक मुद्दो पर बनी है फ़िल्म है जो भेदभाव और सामाजिक मुद्दों के साथ साथ शिक्षा अधिकारों के मह्त्व पर भी ज़ोर देती है | य़ह फ़िल्म 13 October को सिनेमाघरों मे रीलिज होने वाली है | Israt K Khan के निर्देशन में बनने वाली फ़िल्म गुठली लड्डू इसी हफ्ते 13 October को सिनेमाघरों मे रीलिज होने वाली है | गुठली लड्डू मे हमे लीड रौल मे अभिनेता संजय मिश्रा नज़र आने वाले है | संजय मिश्रा के साथ कल्याणी मूल्य, सुब्रत दत्ता, कंचन, नज़र आने वाले है |
भगवान भरोसे
Bhagwan Bharose: शिलादित्य बोरा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भगवान भरोसे’ दुनियाभर में इसी हफ़्ते 13 October को भारत के साथ साथ अमेरिका, कनाडा, UK, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है । फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है और रिलीज के साथ ही इसे सकारात्मक रिव्यू मिल रहे हैं। भगवान भरोसे फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फ़िल्म में विनय पाठक, मासूम मेहदीजा, श्रीकांत वर्मा और मनु ऋषि चड्ढा मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले है ।
हम तुम्हें चाहते हैं
Hum Tumhein Chahte Hain: राजन लायलपुरी के निर्देशन में बनी य़ह फ़िल्म एक लव स्टोरी फ़िल्म होने वाली है | इस फ़िल्म से जन्मेजय सिंह बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं | स्टार कास्ट की बात करे तो इस फिल्म में रितुपर्णा सेनगुप्ता, गोविंद नामदेव, अनूप जलोटा, राजपाल यादव, जाकिर हुसैन के साथ साथ कई और बहतरीन कास्ट नज़र आने वाली है | य़ह फ़िल्म भी इसी हफ़्ते 13 October को सिनेमाघरों मे रीलिज होने वाली है |
डर्रान छु
Darran Chhoo: भारत रतन के निर्देशन में बनने वाली य़ह एक कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है | TV जगत के मशहूर कॉमेडियन कर्ण पटेल अब बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले है | डर्रान छु फ़िल्म में अभिनेता कर्ण कॉमेडी के साथ साथ एक सामाजिक मुद्दे को भी उजागर करने वाले हैं | कर्ण पटेल के साथ इस फ़िल्म में मनोज जोशी, सांनद वर्मा नज़र आने वाले है | य़ह फ़िल्म 13 October को रीलिज होने वाली है |
धक धक
Dhak Dhak: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ऐक्टिंग के साथ साथ फ़िल्म प्रोड्यूस भी शुरू किया है | तरुण दुदेजा के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म को अभिनेत्री तापसी पन्नू ने प्रोड्यूस किया है | इस फ़िल्म मे 4 लड़कियाँ दिल्ली से लेह लद्दाख तक का सफ़र बाइक से तय करती है उसकी कहानी को दिखाया गया है | तापसी पन्नू के साथ इस फ़िल्म मे फातिमा सना शेख, दीया मिर्जा, रत्ना पाठक शाह और ‘दिल बेचारा’ गर्ल संजना सांघी नजर आने वाली हैं | य़ह फ़िल्म 13 October को सिनेमाघरों मे रीलिज होने वाली है |
सुल्तान ऑफ दिल्ली
Sultan Of Delhi: मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी वेब सीरीज सुल्तान ऑफ दिल्ली एक मल्टी स्टारर सीरीज है जिसमें हमे ताहिर राज़ भसीन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका मे नजर आने वाले हैं | सुल्तान ऑफ़ दिल्ली की कहानी 60 के दशक की बताई जा रही है | य़ह एक एक्शन ग्लैमर और ड्रामा फ़िल्म होने वाली है | सुल्तान ऑफ़ दिल्ली स्टार कास्ट की बात करें तो इसमे ताहिर और मौनी के अलावा अंजुम शर्मा, विनय पाठक, निशांत दहिया, अनुप्रिया गोयनका, हरलीन सेठी और महरीन पीरजादा जैसे कलाकार वेब सीरीज का हिस्सा हैं। य़ह सिरीज 13 October को Hotstar पर रीलिज होने वाली है |