IND vs NZ Hockey World Cup 2023 : ओडिसा के राउरकेला स्टेडियम में चल रहे हॉकी विश्वकप में भारतीय हॉकी टीम का सफर ख़त्म हो चूका है। विश्वकप शुरू होने से पहले खिताब की प्रबल दावेदार मानी जाने वाली भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुँच पाई। कल भारतीय टीम का मुकाबला न्यूज़ीलैण्ड के साथ था। इस मुकाबले को न्यूज़ीलैण्ड की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से जीत लिया।
निर्धारित समय में खेल 3-3 की बराबरी पर ख़त्म हुआ था। लेकिन इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में विपक्षी टीम ने बाजी मार ली। मैच की शुरुआत में 2-0 की बढ़त के बावजूद भी भारतीय टीम अंत में पिछड़ गयी। भारत की तरफ से ललित उपाध्याय , सुखजीत सिंह और वरुण कुमार ने गोल दागे। वही न्यूजीलैंड की तरफ से सैम लेन, केन रसल और सीन फ़िंडलेय ने गोल दागे।
2023 हॉकी विश्वकप का फाइनल 29 जनवरी 2023 को भुबनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होना है। इससे पहले सेमीफइनल क्वार्टरफईनल के मुकाबले भी बचे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, इंग्लैंड, नीदरलैंड, बेल्जियम और न्यूज़ीलैंड की टीमों ने क्वार्टर फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आज श्याम को अर्जेंटीना और दक्षिण कोरिया का मुकाबला क्वार्टरफईनल के लिए होना है।
Read Also : IND vs SL 3rd ODI: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 317 रनों से हराकर बना दिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड