मार्च का महीना बहुत सी फसलों की खेती करने के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह मौसम जायद की फसल के लिए अनुकूल होता है। जिससे आप कुछ फसलों की खेती करके अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है, इसके लिए सबसे पहले आपको मार्च – अप्रैल माह में किन फसलों के लिए मौसम अनुकूल रहता है और मार्च – अप्रैल के महीने में किन फसलों की बुवाई करें? इस बात की जानकारी होना बहुत जरूरी है ।
आज किसान भाइयों की मदद के लिए इस आर्टिकल के माध्यम से यह जानकारी देने वाले है, जिससे आपको यह पता लगेगा कि मार्च महीने में किन फसलों की बुवाई करके आप मालामाल बन सकते है।
1. खीरा की खेती
Cultivation of Cucumber- खीरा की खेती करके भी किसान अच्छा पैसा कमा सकते हैं। खीरा का प्रयोग अधिकतर सलाद के रूप में किया जाता है। इसे कच्चा खाने के साथ ही इसकी सब्जी भी बनाई जाती है। इसकी बाजार में काफी मांग रहती है। इसके दाम भी अच्छे मिलते हैं। ऐसे में इसकी खेती करके बेहतर कमाई की जा सकती है। खीरे की उन्नत किस्मों में स्वर्ण अगती, स्वर्ण पूर्णिमा, पूसा उदय, स्वर्ण पूर्णा, स्वर्ण शीतल आदि हैं। इसकी विदेशी किस्में भी है जिसमें जापानी लौंग ग्रीन, चयन स्ट्रेट-8 और पोइनसेट आदि भी अच्छी मानी जाती हैं।
2. ककड़ी की खेती
ककड़ी का सेवन गर्मी में पानी की कमी को पूरा करने में सहायक होता है। इसकाे खाने से शरीर में शीतलता रहती है। ककड़ी का सेवन कच्चे सलाद के रूप में या सब्जी बनाकर दोनों रूपों में किया जाता है। लेकिन इसका प्रयोग सलाद के रूप में करना ज्यादा लाभकारी रहता है। ककड़ी की उन्नत किस्मों में प्रिया, हाइब्रिड-1 और हाइब्रिड-2, जैनपुरी ककड़ी, पंजाब स्पेशल, दुर्गापुरी ककड़ी, लखनऊ अर्ली और अर्का शीतल इसकी अच्छी किस्में हैं। किसान भाई इन किस्मों की बुवाई करके इससे अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
3. पालक की खेती
Spinach Farming- पालक को खेती किसी भी तरह से किसानों के लिए नुकसान का सौंदा नहीं है। सर्दी हो या गर्मी इसकी मांग बाजार में बनी रहती है। आजकल तो शादी पार्टियों में पालक के पत्तों को सलाद में सजावट के तौर पर भी इस्तेमाल होने लगा है। वैसे तो पालक की कई प्रजातियां आती है। लेकिन इसमें से जोबनेर ग्रीन, पूसा पालक, पूसा ज्योति, पूसा हरित, लांग स्टैंडिग, पंत कंपोजिटी 1, हिसार सलेक्टशन 26 आदि उन्नत किस्में हैं। इन किस्म के पौधे लंबे होते हैं और इसके पत्ते कोमल और खाने में स्वादिष्ट होते हैं। और खास बात ये हैं कि पालक की फसल कम समय में तैयार हो जाती है और इसे अन्य सब्जी फसलों के साथ भी उगाया जा सकता है।
4. भिंडी की खेती
Okra Farming- गर्मियों के लिए भिंडी की खेती करके भी किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। भिंडी की मांग भी बाजार में अच्छी खासी है। ऐसे में भिंडी की खेती भी किसानों के लिए लाभ का सौंदा है। आजकल तो भिंडी की लाल प्रजाति की खेती भी होने लगी है। किसान भिंडी की अर्का अभय, हिसार उन्नत, परभानी क्रांति, पंजाब-7, अर्का अनामिका, वी.आर.ओ.-6, पूसा ए-4 आदि किस्मों की बुवाई करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। भिंडी की फसल करीब 120 दिन में पककर तैयार हो जाती है और इससे औसतन करीब 40 से 48 क्विंटल प्रति एकड़ तक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
5. पेठा की खेती
Petha Cultivation- पेठा की खेती व्यवसायिक रूप से की जाती है। बाजार में पेठे की मांग मिठाई के रूप में 12 महीने बनी रहती है। ऐसे में पेठे की खेती किसानों के लिए काफी इनकम देने वाली है। इसकी खेती करके इससे काफी अच्छी कमाई की जा सकती है। पेठा खाने में शीतल होता है और इस कारण इसे लोग खाना पसंद करते हैं। इसकी खेती के लिए कई उन्नत किस्में हैं जिनमें पूसा हाइब्रिड1, पूसा विकास, पूसा विश्वास, कासी हरित कद्दू, हरका चंदन, अरका सूर्यमुखी, कल्यानपुर पंपकिंग 1, यलो स्टेटनेप, नरेंद्र अमृत, सीएस 14, सीओ 1 व 2, गोल्डेन कस्टर्ड आदि इसकी बेहतरीन प्रजातियां हैं।
6. अरबी की खेती
Cultivation of Arabic- अरबी की खेती भी इस माह की जा सकती है। अरबी की उन्नत किस्मों में पंचमुखी, सफेद गौरिया, सहस्त्रमुखी, सी-9, सलेक्शन आदि बेहतरीन किस्में हैं। इसके अलावा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित इंदिरा अरबी-1 किस्म भी जो छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अनुमोदित की गई है वे भी अच्छी है। इसके अलावा इसकी नरेंद्र अरबी-1 भी अच्छे उत्पादन देने वाली किस्म है।
7. तरबूज की खेती
Farming of Watermelon- फलों की खेती में तरबूज की खेती भी किसान इस माह कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में तो इस फल की बाजार मांग बहुत ज्यादा रहती है। इसके बाजार भाव भी अच्छे मिलते हैं। ये फल खाने में स्वादिष्ट और शीतल प्रकृति का होता है। गर्मियों में इसे खाने से पानी की पूर्ति होती है। इसकी कई उन्नत प्रजातियां हैं जिनकी खेती करके किसान इससे अच्छा पैसा कमा सकते हैं ।
8. खरबूजे की खेती
Cultivation of Melon- खरबूजे की खेती भी किसानों के लिए बेहतर मुनाफा देने वाली फसल है। इस फल की मांग भी गर्मियों में काफी रहती है। गर्मियों के मौसम में इस फल का धार्मिक महत्व भी होता है। इस फल को दान स्वरूप मंदिरों में चढ़ाया जाता है। स्वाद में मीठा होने के कारण इसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। ये प्रकृति में शीतल होता है इसलिए इसे लोग गर्मियो के मौसम में अधिक खाते हैं। इसके बीज से निकाली गई गिरी की बाजार में काफी मांग रहती है। मिठाइयों को सजाने और ठंडाई बनाने में इसकी गिरी का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इसकी खेती किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है ।
मार्च – अप्रैल के महीने में किन फसलों की बुवाई करें
आर्टिकल में बताई गई जानकारी के मुताबिक फसल की बुवाई करके आप मालामाल बन सकते है
भिंडी की खेती कौन से महीने में की जाती है?
भिंडी की खेती फरवरी – मार्च महीने में बोई जाती है