BSEB Bihar Board 10th Result 2023 Kab Aayega, Latest Date & Time Updates: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों का इंतजार आज 31 मार्च को अब से थोड़ी देर बाद खत्म हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक़ बिहार बोर्ड की दसवीं के छात्र शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा देख पायेंगे। कक्षा 10वीं की परीक्षा को खत्म हुए करीब 1 महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इस बीच कक्षा 12 का रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया था। आइये जाने, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारियां।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम आज इस समय होगा जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 2023 आज जारी किए जाएंगे। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम आज 31 मार्च 2023 को दोपहर 1:15 बजे जारी होंगे।
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री प्रो० चन्द्रशेखर आज दिनांक 31.03.2023 को अपराह्न 01:15 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। बिहार बोर्ड मैट्रिक के परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अपने मोबाइल के ज़रिए यहां नीचे दिये डायरेक्ट लिकं पर इन आसान स्टेप्स को फॉलो करने अपना रिजल्ट देख सकते है।
BSEB Bihar Board 10th Result 2023: मोबाइल पर ऐसे करें चेक
- – सबसे पहले बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखें के लिए अपने मोबाइल के गूगल ब्राउजर पर जाएं।
– अब यहाँ बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in डालें।
– वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
– अपना रोल नंबर और कोड भरें और जमा करें।
– आपका रिजल्ट मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 का आयोजन 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक किया गया था। इस वर्ष बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में करीब 16 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। जिनका परीक्षा परिणाम अब से थोड़ी देर बाद घोषित कर दिया जाएगा।