Pathaan Box Office Collection : शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान सिनेमा घरों में रिलीज़ होने से पहले ही विवादों में घिर गयी थी। पुरे देश में इसका जमकर विरोध किया जा रहा था और अब भी किया जा रहा है। लेकिन पर्दे पर आने के बाद इस फिल्म ने ऐसा काम कर दिया है जो किसी ने नहीं सोचा था। पहले दो दिनों की कमाई ( Pathaan Box Office Collection ) ही 100 करोड़ रूपए को पर कर चुकी है। और उम्मीद है कि इस आने वाले वीकेंड पर ये फिल्म और भी ज्यादा तूफ़ान मचाने वाली है।
कुछ सामाजिक संगठनों ने पठान फिल्म का बहिस्कार किया है। इसका कारण है इसका एक गाना ” बेशर्म रंग ” l इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहन रखी है। इसके चलते कुछ हिन्दू संगठनों ने इसका विरोध किया और कहा की इससे हिन्दू धर्म को ठेस पहुंची है। इसके चलते इस फिल्म को रिलीज़ नहीं होने देना चाहिए। लेकिन बोर्ड ने पूर्णतः तो बैन नहीं लगाया परन्तु उस गाने के कुछ सीन जरूर काट दिए हैं।
फिल्म निर्माता और स्टार एक्टर शाहरुख़ खान ने भी नहीं सोचा होगा की पठान फिल्म इतनी ज्यादा हिट हो जायेगी। फिल्म की पहले दिन की कमाई ही 50 करोड़ रूपए को पर कर गयी थी। दूसरे दिन फिल्म ने और भी ज्यादा पैसे कमाए हैं। फिल्म ने दूसरे दिन और भी ज्यादा यानि कि 70 करोड़ से भी ज्यादा रुपए कमाए हैं।
क्या है BBC की डाक्यूमेंट्री इंडिया : “द मोदी क्वेस्चन” का मुद्दा ?
India : The Modi Question : पठान के आलावा हाल ही के दिनों अंग्रेजी न्यूज़ एजेंसी बीबीसी के द्वारा एक डाक्यूमेंट्री रिलीज़ की गयी थी। ये डाक्यूमेंट्री सन 2000 के गुजरात दंगो पर आधारित है। लेकिन इस डाक्यूमेंट्री ( इंडिया : द मोदी क्वेस्चन ) में भारत की छवि को खराब करने के लिए तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर दिखाया गया है। ऐसा भारत सरकार और सुप्रीम कोर्ट का मानना है। देश के बड़े बड़े विश्वविद्यालयों में भी इसकी स्क्रीनिंग को लेकर विवाद छिड़े हुए हैं। JNU Delhi में भी छात्रों के बीच इसकी स्क्रीनिंग को लेकर टकराव हो गए।