जयपुर सितंबर 10, राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2022 नॉर्मलाइजेशन लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट: रीट 2022 प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद जो अभ्यार्थी 2 या 4 नम्बरों से रीट पात्रता प्राप्त करने में असफल हो रहे है, उनके लिए यह राहत भरी खबर है। क्योंकि लगभग 1.5 से 2 लाख अभ्यार्थी इसी मंजधार में फंसे हुए है की उन्हें पात्रता मिलेगी या नही। रीट 2022 परीक्षा का नॉर्मलाइजेशन होगा या नही ? आइये जाने, Reet 2022 level 2 नॉर्मलाइजेशन (Normalization) को लेकर बोर्ड का क्या कहना है? (Reet 2022 Normalization Hoga Ya Nhi)
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 23-24 जुलाई को हुई रीट 2022 पात्रता परीक्षा के लेवल 2nd के अभियार्थियों को 5 से 8 बोनस अंक प्रत्येक पारी में मिलना तय है। क्योंकि अभी अलग-अलग स्त्रोतों से मिली जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने प्रश्नों में हुई त्रुटी को स्वीकार कर लिया है। जिसके आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा की फाइनल आंसर की में अंकों में बढ़ोतरी होना निश्चित है।
Reet Result 2022 level 2
अगर बात करें रिजल्ट की तो बता दे की मीडिया में छपी रिपोर्ट की माने तो REET 2022 पात्रता परीक्षा का परिणाम सितंबर माह के अंतिम हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा रिजल्ट में देरी होने का मुख्य कारण जो बताया जा रहा है, वो आपत्तियों का सहजता से निश्तार्न करना बताया जा रहा है। इसलिए बोर्ड द्वारा रीट परीक्षा रिजल्ट जारी करने में देरी हो रही है। क्योंकि बोर्ड नहीं चाहता की इस बार परिणाम में किसी भी तरह की कोई त्रुटी हो।
Rajasthan REET Result 2022 Details
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान |
परीक्षा का नाम | राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2022 |
नोटिफिकेशन | राजस्थान रीट रिजल्ट |
एग्जाम | ऑफलाइन |
एग्जाम डेट | 23 और 24 जुलाई 2022 |
शिफ्ट | 2nd, 3rd & 4th Shift |
श्रेणी | Recruitment |
स्थान | राजस्थान |
रिजल्ट तिथि | सितंबर 2022 ( तीसरे या चौथे हफ्ते में) सम्भावित |
समय | 02:00 बजे |
रिजल्ट स्थिति | अभी जारी नहीं हुआ |
ऑफिशल वेबसाइट | www.reetbser2022.in |
रीट 2022 परीक्षा का नॉर्मलाइजेशन होगा या नहीं ?
नॉर्मलाइजेशन (Normalization) की बात करें तो बोर्ड अधिकारी द्वारा नाम न बताये जाने की शर्त पर दी जानकारी के मुताबिक़ बोर्ड नॉर्मलाइजेशन की तैयारी में लगा हुआ है। कुल मिलाकर देखा जाए तो नॉर्मलाइजेशन के साथ बोनस अंक का मिलना निश्चित है।
यदि किसी कारणवंश बोर्ड नॉर्मलाइजेशन नहीं भी करता है तो जानकारी के लिए आपको बता दे की जयपुर से मनीषा कुमारी के नाम की रीट 2022 अभियार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए नॉर्मलाइजेशन को लेकर एक जनहित याचिका कोर्ट में लगाई गई है , ताकि अभियार्थियों को नॉर्मलाइजेशन का लाभ दिलाया जा सके।
इसे भी पढ़े : REET NEWS 2022 TODAY: रीट 2022 नॉर्मलाइजेशन की मांग को लेकर कोर्ट में लगाई याचिका पर आज होगी सुनवाई
नॉर्मलाइजेशन कैसे होता है?
नॉर्मलाइजेशन अलग-अलग पारियों में प्राप्त औसत अंक के आधार पर होता है, जिसमें प्रत्येक पारियों के औसत अंक निकाले जाते हैं। अब जिस Shift का औसत नंबर सबसे कम होगा, उस Shift में दिए प्रश्नों को कठिन माना जाएगा, इस परिस्थिति में उस Shift में बैठने वाले छात्रों नॉर्मलाइजेशन का लाभ दिया जाएगा।
Reet अभ्यार्थी ध्यान दें
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2022 में बैठने वाले सभी अभ्यार्थी ध्यान दें, विशेषकर वो अभ्यार्थी जो अभी रीट पात्रता से महज 2-4 नंबरों की दुरी पर है और नॉर्मलाइजेशन और बोनस अंकों की आस लगाये बैठे है। ऐसे में वो अपना अधिकांश समय इसी कश्मकश में खराब कर रहे है की उनके नंबर बढ़ेंगे या नहीं ? वो बिना समय खराब किये मुख्य परीक्षा की तैयारी जारी रखें। क्योकि गुजरा हुआ समय वापस नहीं आएगा और रीट 2022 का रिजल्ट जारी होने के बाद उनके पास इतना समय नहीं बचेगा की वो अच्छे से तैयारी कर सके। इसके अलावा आपको बता दें की नॉर्मलाइजेशन से किसी भी पारी के अंक कम नहीं होंगे।