RBSE 10th or 12th Admit Card 2023: राजस्थान बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड का प्रदेश के लाखों युवाओं को बड़ी बेसब्री से इंतजार है । राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (RBSE Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकेंगे । राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 12वीं की परीक्षा 9 मार्च से जबकि, 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होने जा रही है ।
RBSE Board Exam & Admit Card 2023 Details
Board Name | Rajasthan Board of Secondary Education |
Known As | RBSE |
RBSE Class 10th Exam date 2023 | March 16 to April 11, 2023 (tentative) |
RBSE Class 12th Exam date 2023 | March 9 to April 12, 2023 (tentative) |
Category | Education |
RBSE Board Admit Card 2023 | February Last Week 2023 |
Status | Available Soon |
Official Site | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
RBSE Board Exam Date 2023 PDF Download
राजस्थान बोर्ड एग्जाम डेटशीट के मुताबिक, 12वीं परीक्षा का आयोजन 9 मार्च (गुरुवार) से 12 अप्रैल (बुधवार) 2023 तक किया जाएगा। जबकि, 10वीं की परीक्षा 16 मार्च (गुरुवार) से 11 अप्रैल (मंगलवार) 2023 तक सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित करवाई जाएगी । परीक्षा के टाइम टेबल की पीडीएफ (PDF) डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
फरवरी के अंत तक प्रवेश पत्र जारी करेगा
सूत्रों के अनुसार परीक्षार्थियों को मिलने वाले प्रवेश पत्र में विद्यार्थी का नाम, माता का नाम और पिता के नाम के साथ ही परीक्षा केंद्र का नाम और पता भी उस पर अंकित रहेगा। परीक्षार्थी के सब्जेक्ट कोड, विषय संबंधी जानकारी और संबंधित विषय की परीक्षा का दिन भी प्रवेश पत्र पर अंकित रहेगा। साथ ही बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश भी प्रवेश पत्र में रहेंगे। कोई तकनीकी अड़चन नहीं आई तो बोर्ड फरवरी महीने के अंत तक प्रवेश पत्र जारी करेगा अन्यथा मार्च के पहले सप्ताह में प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
21 लाख 12 हजार 206 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ साल 2023 में बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 10 लाख 31 हजार 72 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जबकि दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 10 लाख 68 हजार 383 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इस बार बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 21 लाख 12 हजार 206 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
How to download RBSE 10th, 12th Admit Card 2023
- सबसे पहले आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइ rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा ।
- एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- अब आप आरबीएसई 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है लेकिन जैसे ही करता है। 10वीं कक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों ने हाल ही में जो अपडेट किए हैं, उन्हें जानने के लिए छात्रों को Rajasthan Board Official Website के साथ बने रहना चाहिए। Rajasthan Board 10th 12th Exam Roll Number 2023 अभी बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है।