Rajasthan Board 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट जून महीने के प्रथम हफ्ते में जारी होने की पूरी संभावना है। राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 11 लाख से अधिक बच्चों ने पंजीकरण कराया था। शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने ट्वीट कर परीक्षा परिणाम जारी करने की जानकारी दे दी है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की कक्षा दसवीं की परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 2 मई को 1:00 बजे शिक्षा संकुल में जारी किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के पश्चात सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर अपना रोल नंबर डालकर चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही http://rajasthan.indiaresults.com/ पर भी परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023
| बोर्ड का नाम | राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन | 
| परीक्षा का नाम | राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2023 | 
| कक्षा का नाम | 10वीं | 
| शैक्षणिक सत्र | 2022-23 | 
| परीक्षा तिथि | 16 मार्च से 11 अप्रैल 2023 | 
| परिणाम तिथि | 2 जून 2023 | 
| आधिकारिक साइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in | 
RBSE class 10 Exam Result 2023 चेक करने के स्टेप्स
- 10वीं आर्ट्स स्ट्रीम का परिणाम देखने के लिए विद्यार्थी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in को विजिट करें।
- राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट आपको होम पेज पर एक Latest News सेक्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
- यहां आपको Secondary 2023 Result का एक ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, यहाँ अपना रोल नंबर टाइप करें और फिर सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें ।
- ऐसा करते ही आपके सामने स्क्रीन पर आपका 10वीं का परिणाम आ जाएगा ।
- अब आप चाहे तो भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।

 
			 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		