PM Kisan Yojana New Helpline No: जल्द ही देश के करोड़ों किसानों के बैंक खाते में केद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त आने वाली है। ऐसे में यदि आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और जानना चाहते है की आपको पीएम किसान निधि की अगली क़िस्त मिलेगी या नही या फिर योजना से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की जानकारी लेना चाहते है, तो आप PM Kisan Yojana New Helpline Number पर कॉल करके जानकारी हासिल कर सकते है।
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर जारी
पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों की सहूलियत के लिए विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। Agriculture INDIA ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हेंडल से ट्विट करके जानकारी दते हुए लिखा की “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए किए गए आवेदन की स्थिति जानने के लिए किसान 155261 पर कॉल कर सकते हैं।”
किसानों को सालाना मिलते है 6000 रुपए
केंद्र सरकार की पीएम किसान स्कीम के जरिये पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की आरती वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है। किसानों को 6000 रुपए की यह राशि 2-2 हजार रुपए की 3 किस्तों में दी जाती है, ताकि किसान कृषि कार्यों के लिए इसे इस्तेमाल कर सके।
जानकारी के लिए आपको बता दे की योजना की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 12 किस्ते जारी की जा चुकी है। 13वीं क़िस्त का किसान बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।
हालांकि 13 किस्त किस तारीख को जारी की जायेगी इसकी अभी कोई आधिकारिक सुचना नहीं दी गई है।
ऐसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस-
1. पीएम किसान किस्त का स्टेट्स जानने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है.
2. वेबसाइट के होमपेज पर आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का ऑप्शन मिलेगा.
3. जिसमे आपको ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
4. ऐसा करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा.
5. अब आपको अपना पीएम किसान में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या पीएम रजिस्ट्रेशन नंबर के ऑप्शन को सलेक्ट करना होगा.
6. उसके बाद अपना नंबर दर्ज करना है और नीचे बॉक्स में कैप्चा कोड भरना है .
7. अब ‘Get Data’ पर क्लिक कर दें.
8. क्लिक करने के बाद में आपको पीएम किसान के सभी ट्रांजेक्शन की डिटेल्स मिल जाएंगी.
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर बताइए ?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का हेल्पलाइन नंबर 155261 है, इस नंबर पर कॉल करके आप आवेदन की स्थिति जान सकते है।
