𝐏𝐚𝐤𝐢𝐬𝐭𝐚𝐧 𝐅𝐨𝐨𝐝 𝐂𝐫𝐢𝐬𝐢𝐬: हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस समय कठिन परिस्थियों से गुजर रहा है। एक के बाद एक समस्याएं खड़ी हो रही हैं। इस समय खाने आटे की भी किल्लत हो गयी है। आटा लेने के लिए वहां के लोगों को लाइन में लगना पड़ रहा है। पाकिस्तान में गेंहू के आटे का भाव 150 रूपए प्रति किलो तक पहुँच गया है।
सरकार की सब्सिडी वाली दुकानों से गेंहू का आटा लेने के लिए भगदड़ मच रही है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें लोग एक ट्रक के पीछे आटा लेने के लिए भाग रहे थे। इसी तरह की भगदड़ में बीती 7 जनवरी को एक युवक की मृत्यु भी हो गयी थी।
Read Also : Honda Activa का नया 7G हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक मॉडल, जानिये इसके फीचर्स और प्राइस के बारे में
पाकिस्तान में आटे कीमतें क्यों छु रही हैं आसमान
अब सवाल ये आटा है कि इस समस्या के पीछे की असल वजह क्या है ? पाकिस्तान में आटे का काफी अधिक मात्रा में रूस और यूक्रेन से निर्यात किया जाता है। और जैसा की आप जानते हैं की पिछले वर्ष 24 फरवरी से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध के चलते पाकिस्तान में आटे का निर्यात नहीं हो पा रहा है।
आटे की किल्लत का एक और कारण है 2022 में आयी बाढ़। बाढ़ के चलते क्षमता के अनुरूप उत्पादन नहीं हो पाया। और आटे की खपत के अनुरूप आटा नहीं पहुँच रहा है। पाकिस्तान वैसे भी आतंकवाद से प्रभावित राष्ट्र है। जिसके कारण वह की सरकार नीतियां भी आतंकवादी संगठनों से प्रभावित होती है।
Read Also :OMG: महिला ने दिया ‘सुपरसाइज बेबी’ को जन्म, वजन और लंबाई देखकर सब हैं हैरान
आटे की कालाबाजारी !
जी हाँ आपने सही सुना है। इन सब के साथ पाकिस्तान में आटे की कालाबाजारी भी हो रही है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रान्त आटे की कालाबाजारी भी कर रहे हैं। वह से आटा अफगानिस्तान के रास्ते आटे की कालाबाजारी की जा रही है। जिसके चलते देश में जरूरत के मुताबित आटे की मांग पूरी नहीं हो पा रही है।
इस तरह के हालातों को देखकर वह के लोगों में भुखमरी का भय पैदा हो गया है। और लोग आटे का स्टॉक इकट्ठा करने में लग गए हैं। पाकिस्तानी रूपया भी डॉलर के मुकाबले लगातार नीचे गिरता जा रहा है।