MPPEB Group 3 Recruitment 2022: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी (MP Sarkari Naukri) की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी. मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड ने 2557 रिक्त पदों पर वैकेंसी निकाल रखी है. प्रदेश के योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते है . इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई थी जिसे अब बढ़ाकर 23 अगस्त 2022 का दिया है.
एमपीपीईबी ग्रुप 3 रिक्रूटमेंट के माध्यम से सब इंजीनियर, ड्राफ्टसमैन इत्यादि पर भर्ती की जायेगी . इन पदों के आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त 2022 से शुरू हुई थी, रिक्त पदों पर चयन कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट के माध्यम से होगा.
MPPEB Group 3 Recruitment 2022
MPPEB Group 3 recruitment के लिए आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार ऑफिसियल नोटिफिकेशन को अच्छे से देखें।
Particulars | Details |
Name of Recruitment Authority | Madhya Pradesh Professional Examination Board |
Posts Name | Sub Engineer and Junior Engineer |
No. of Vacancies | 2557 |
Category | Engineering Jobs |
Application Mode | Online |
Online Application Begins | 1st August 2022 |
Online Application ends | 23rd August 2022 |
Official Website | peb.mp.gov.in |
MPPEB Group 3 Recruitment 2022 महत्वपूर्ण तिथि
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 1 अगस्त 2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 23 अगस्त 2022 (extended)
- आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त (extended)
- परीक्षा तिथि 24 सितंबर 2022
MPPEB Group 3 वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2557 रिक्त पदों को भरा जाएगा. जिसमें से 2198 पद सीधी भर्ती के जबकि 111 पद संविदा एवं 248 पद बैकलॉग के लिए हैं.
MPPEB Group 3 चयन प्रक्रिया
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड द्वारा 2557 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिये किया जाएगा. इन पदों के लिए एग्जाम 24 सितंबर 2022 को दो पारियों में आयोजित करवाया जाएगा. परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एवं दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक का रहेगा.
आवेदन शुल्क
MPPEB Group 3 recruitment के लिए श्रेणी-वार आवेदन शुल्क नीचे दी गई तालिका में है। अन्य किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
Category | Application Fees |
अनारक्षित श्रेणी/General | INR 500/- |
आरक्षित श्रेणी/ SC/ST/ OBC/ PWD | INR 250/- |
MP Online Portal Fee | INR 60/- |
Portal Fee on filling the form through registered citizen | INR 20/- |
आयु सीमा
पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है. हालांकि इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 5 वर्ष की छूट दी जाएगी.
महत्वपूर्ण लिंक:-
ऑफिशियल नोटिफिकेशन | Click Here |
अप्लाई ऑनलाइन फॉर्म | Click Here |