Mahindra Bolero Maxx Pik Up 2023: महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर बोलेरो मैक्स पिक-अप को अपडेट करते हए इसके 2023 के सभी मॉडल को लॉन्च कर दिया है। जिसमें अबकी बार इसके सिटी सीएनजी वेरिएंट को भी शामिल किया गया है। इसकी प्राइस की बात करें तो 2023 बोलेरो मैक्स पिक-अप के सिटी वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.85 लाख रुपये से शुरू होकर 8.34 लाख रुपये तक जाती है। चलिए आपको एक-एक करके इसके सभी वेरिएंट की कीमत की कीमत के बारे में बताते है ।
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप 2023 के सभी मॉडल की कीमत
- Mahindra Bolero City 1.3 LX CBC 2023 – 7.85 लाख रुपये
- Mahindra Bolero City 1.3 LX 2023 – 7.95 लाख रुपये
- Mahindra Bolero City 1.4 LX CBC 2023 – 8.22 लाख रुपये
- Mahindra Bolero City 1.4 LX 2023 – 8.34 लाख रुपये
- Mahindra Bolero City 1.5 LX CBC 2023 – 8.22 लाख रुपये
- Mahindra Bolero City 1.5 LX 2023 – 8.34 लाख रुपये
- Mahindra Bolero City CNG 2023 – 8.25 लाख रुपये
- Mahindra Bolero HD 1.7 LX CBC 2023 – 9.26 लाख रुपये
- Mahindra Bolero HD 1.7 LX 2023 – 9.53 लाख रुपये
- Mahindra Bolero HD 1.7L LX 2023 – 9.83 लाख रुपये
- Mahindra Bolero HD 2.0L LX CBC 2023 – 9.99 लाख रुपये
- Mahindra Bolero HD 2.0L LX 2023 – 10.33 लाख रुपये
ऐसे करें बुक..
यदि आप 2023 बोलेरो मैक्स पिक-अप को को खरीदना चाहते है तो इसे 24,999 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं। वहीं, 2023 महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक-अप के सभी वेरिएंट्स को 2.5 लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है और ये क्रमश: 71PS पावर और 200Nm टॉर्क के साथ ही 81PS पावर और 220Nm पिक टॉर्क जेनरेट कर सकता है ।
इनमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। नई महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप की लोडिंग क्षमता 1.3 टन से शुरू होकर 2 टन तक है और यह सेगमेंट फर्स्ट 3050 मिमी तक कार्गो बेड की लंबाई के साथ है ।