Love Hostel Movie Review in Hindi :- किलिंग में और वो भी शूट किलिंग में हेडशॉट ठीक वैसा ही थ्रिल देता है जैसा शूटिंग के खेल में बुल्सआई का। बुल्सआई मतलब वो सेन्टर पॉइंट जिसके जितने करीब शूट किए जाए शूटर को उतने ज्यादा अंक मिलते है।
हेडशॉट के दीवानों के लिए रेड चिल्ली एंटरटेनमेंट और दृश्यम फिल्म्स मिलकर लाई है 100 मिनट्स की एक पावर पैक धमाका जिसका नाम है “लव हॉस्टल”। फ़िल्म में जितनी तेज गोलियां निशानची बने बॉबी देवॉल अपने निशानों पर चलाते है फ़िल्म भी उतनी ही तेजी से भागती जाती है।

शंकर रमन द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म जब आपके आँखों से गुजरती है तो हर गोली आप प्यार करने वालो के सर को दो फाड़ो में करता देखते है। कैसे नरपिशाच की तरह डागर बने बॉबी देओल हर प्यार करने वालो के काल बनकर उनका संहार करते है यह फ़िल्म का एक्स फैक्टर है। फ़िल्म में अगर प्यार है गोली है तो राजनीति की ताक़त भी है , आंतकवादी ठहराया गया एक मुसलमान भी है, अपनी ही बेटी का साथ न दे पा रहा एक मायूस बाप भी है ।
इसे भी देखें : गंगूबाई काठियावाड़ी मूवी :- एक बिकी लड़की जो बिकने वाली लड़कियों का बनी सहारा
कहीं प्रेम का रंग खून खराबे के रंग के आगे फीका न पड़ जाए, इस बात का ख्याल फ़िल्म बनाने वाले ने बखूबी रखा है। तभी तो Webseries से शानदार मेथड एक्टर के रूप में स्थापित हुवे नवोदित कलाकार और मिर्जापुर के बबलू भैया यानी कि विक्रांत मेसी और सनाया मल्होत्रा प्रेम जोड़ी के रूप में अपनी दमदार अदाकारी से अपनी उपस्थिति को कहीं कम नही होने देते।
Love Hostel 2022 Movie Overview
Directed by | Shanker Raman |
---|---|
Written by | Shanker RamanMehak JamalYogi Singha |
Screenplay by | Shanker Raman |
Produced by | Gauri Khan Manish Mundra Gaurav Verma |
Starring | Bobby Deol Vikrant Massey Sanya Malhotra |
Cinematography | Vivek Shah |
Edited by | Nitin BaidShan Mahammed |
Music by | Score: Clinton Cerejo Songs: Jeet Gannguli |
Production company | Red Chillies Entertainment Drishyam Films |
Distributed by | ZEE5 |
Release date | 25 February 2022 |
Running time | 100 minutes |
Country | India |
Language | Hindi |
यह फ़िल्म कहाँ देखे और क्यों देखे?
यदि आप इंटेंस और थ्रिल फिल्मों के शौकीन है? क्या आपको फिल्मी पर्दो में जमीन पर औंधी पड़ी लाश ओर सामने जमा खून का एक थक्का मजेदार लगता है? क्या आप लव स्टोरीज के बाबू-शोना के चोचलों के अलावा कोई और एंगल देखने मे रुचि रखते है, तो यह फ़िल्म आपके लिए है। इस फ़िल्म को आप ज़ी 5 (ZEE5) पर देख सकते है।
क्या यह फ़िल्म बॉबी देओल के लिए अभिनय का एक नया दरवाज़ा खोलेगी?
बेशक़, बॉबी देओल आज तलक अपने पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल के अभिनय के अनुसार ही जज किये गए है। इससे पहले बाबा बनकर आये आश्रम वेबसिरिज में जहाँ बॉबी ने कलाकारी का एक नया नमूना दिखाया वही इस फ़िल्म में डागर बनकर उन्होंने अपने सारे कथित साँचे तोड़ दिये। फ़िल्म में महज कुछ डायलॉग और हैडशॉट पर हैडशॉट उन्हें एक ऐसे कलाकार के रूप में स्थापित कर रहा जो पर्दे पर डराने बहुत डराने के लिए काफी है।
फिल्म का प्लॉट
फ़िल्म की कहानी हरियाणा के एक प्रेम जोड़े पर आधारित है। जिसमे वो अलग अलग धर्म से संबंध रखते है। उस प्रेमी जोड़े के पीछे लड़की की दादी एक ऐसे नरपिशाच को छोड़ती है। जिसके लिए लोगो के सर फोड़ना चने चबाने की तरह है । अब बॉबी देओल इतने वीभत्स क्यों बना ? उसकी भी कोई कहानी है क्या? क्या वो कर पायेगा प्रेमी जोड़ों का संहार?? यही सब जानने के लिये तो देखनी है फ़िल्म!! देर मत करिए फ़िल्म शानदार है।