Israel Palestine:पिछले 2 दिनों से चल रहे इजराइल(Israel) और फिलिस्तीन(Palestine) युद्ध ने काफ़ी भयावह रूप ले लिया है | अभी तक इस खूनी संघर्ष में कई सारे लोगों ने अपनी जान गंवा दी है | जान गंवाने वाले लोगों मे कई सारे फ़िलीस्तीनी लोग और कई इजराइल के लोग भी मौजूद हैं | इस युद्ध में हजारों लोगों के घायल होने की भी सूचना है |
Israel vs Hamas: 7 October को हमास द्वारा इजराइल पर किये गये हमले के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है | हमास द्वारा इजराइल पर किया गया हमला काफ़ी भयानक है इस हमले से इजराइल को काफ़ी बड़ी क्षति हुई है | इस युद्ध के बाद दुनिया की कई बड़ी ताकतें इजराइल के साथ खड़ी नज़र आ रही है | इसमे भारत भी मुख्य देश है जो पूरी तरह से इजराइल का समर्थन कर रहा है |
इजराइल समर्थकों पर स्वरा भास्कर का बयान
हमास के इजराइल पर अटेक के साथ ही दुनियाभर के देशों के साथ साथ भारत भी इजराइल का समर्थन कर रहा है | भारतीय सरकार के साथ साथ यहां की जनता भी Stend With Israel का ट्वीट चला रही है | चारों और इस हमले को भयावह और आंतकवादी हमला बताया जा रहा है भारत में इस हमले की सभी लोगों द्वारा निंदा की जा रही है और इसे इंसानियत पर हमला बताया जा रहा है |
इस तरह की टिप्पणी पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर(Swara Bhasker) ने अपनी टिप्पणी दी है | जिसमें स्वरा ने फ़िलीस्तीन का समर्थन किया है और इस मामले में इजराइल को दोषी ठहराया है | स्वरा भास्कर ने अपने Instagram Story मे एक लेख लिखते हुए इजराइल द्वारा फिलिस्तीन पर किये गये अत्याचारों का ज़िक्र किया है कि किस तरह से इजराइल की आर्मी ने फिलिस्तीन के लोगों का नरसंहार किया छोटे बच्चों और औरतों का कत्लेआम किया था | इस का जिक्र करते हुए स्वरा ने लिखा है कि उस समय लोगों को वह ग़लत नहीं लगा किसी ने भी इजराइल को आंतकवादी या राक्षस नहीं कहा | लेकिन फिलिस्तीन का हमास समूह अपने कब्जे की जमीन को छुड़ाने के लिए जो संघर्ष कर रही है लोग उसे आंतकवादी हमले कह रहे हैं |

इसके अलावा भी स्वरा ने कई तरह और बाते भी शेयर की जो कि काफ़ी हद तक सही भी है | क्युकी पिछले लम्बे समय से इजराइल आर्मी द्वारा फिलिस्तीन के लोगों पर अत्याचार किया जा रहा था | और फिलिस्तीन के लोगों का ध्यान कत्लेआम किया गया था | इस पर बात करते हुए स्वरा ने उस पोस्ट को कई लोगों को टैग भी किया था |