गंगूबाई काठियावाड़ी मूवी :- गंगूबाई किसी बाप का दिया नाम नही होता । बाप तो बेटियो को प्यार से गंगा ही कहते है। गँगा को जरूर हम पुरुष समाज और हम पुरुष समाज की काली रातो में रंग भरने का जिम्मा सर लिए कुछ महिलाएं जिन्हें लड़कियां डर से कभी खाला तो कभी मौसी कहती है मिलकर गंगूबाई बनाते है।

Gangubai Kathiawadi 2022 Movie Overview
Directed by | Sanjay Leela Bhansali |
---|---|
Screenplay by | Sanjay Leela Bhansali Utkarshini Vashishtha |
Dialogue by | Prakash Kapadia Utkarshini Vashishtha |
Story by | Hussain Zaidi |
Produced by | Jayantilal Gada Sanjay Leela Bhansali |
Starring | Alia Bhatt |
Cinematography | Sudeep Chatterjee |
Edited by | Sanjay Leela Bhansali |
Music by | Score: Sanchit Balhara Ankit Balhara Songs: Sanjay Leela Bhansali |
Production companies | Bhansali Productions Pen India Limited |
Distributed by | Pen Marudhar Entertainment |
Release dates | 16 February 2022 (Berlinale) 25 February 2022 (India) |
Running time | 154 minutes |
Country | India |
Language | Hindi |
ऐसी ही एक गँगा का गंगूबाई और फिर बेबस से पॉवर बनने की सच्ची कहानी है यह फ़िल्म “गंगूबाई काठियावाड़ी”।फ़िल्म का निर्देशन उन संजय लीला भंसाली के काँधे है जिनके कन्धों पर कई शानदार फिल्मो के सितारे टँके है। पीरियड फिल्मो के वो बेताज बादशाह है।
फ़िल्म उस गंगा की सच्ची कहानी पर आधारित है जिसके आशिक़ ने उसे घर से भगाकर एक कोठे पर बेच दिया था और फिर गँगा से बनी गंगूबाई ने अपने संपर्क अंडरवर्ल्ड से स्थापित कर अपने पॉवर में इतना इजाफा कर लिया कि एक बार तो देश के प्रधानमंत्री को उन्हें मिलने का समय देना पड़ा।
फ़िल्म में गंगूबाई बनी आलिया भट्ट एक बार पुनः उन मीम बनाने वालों एवम नेपोटिस्म के नाम और उनपर बिल फाड़ने वालो के गाल में करारा तमाचा मारती है जिन्हें लगता है कि आलिया को अभिनय का ककहरा नही आता।
फ़िल्म में रज़िया बाई बने विजय राज को जब आप देखेंगे तो आपकी आँखे उनके अभिनय के कद को सलाम सम्मान से देखने लगेंगी। फ़िल्म में एक एक्स फैक्टर के रूप में अजय देवगन भी दिखते है जो मशहूर अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला के किरदार में है।
फ़िल्म की कहानी
फ़िल्म की कहानी की बात करे तो बहुत प्रेडिक्टेड है लेकिन आलिया और साथी कलाकारों की शानदार एक्टिंग इस प्रेडिक्टेड स्क्रिप्ट को भी ‘अब क्या होगा??” वाले इंटरेस्ट जॉन में ले जाती है। फ़िल्म एस हुसैन जैदी की किताब “माफिया क्वीन ऑफ मुम्बई” पर आधारित है। अब एक गावँ के भले सम्पन्न घर की लड़की कैसे एक कोठे की वैश्या और फिर माफिया क्वीन बन जाती है यह कहने नही ,देखने की कहानी है। फ़िल्म में इस्तेमाल हुआ संगीत, गानों के बोल और इनका फिल्मांकन भी खूबसूरत है।
Gangubai Kathiawadi Official Trailer Watch Online
25 फरवरी को रिलीज हुई यह फ़िल्म आम दर्शको एवम फ़िल्म क्रिटिक्स का खूब प्यार पा रही और अबतक करीब 25 करोड़ रुपये तक का कमाई कर चुकी है।
इसे भी देखें : Love Hostel Movie Review in Hindi