फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन: आधुनिक समय में कपड़े धोने के मामले में सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की तुलना में फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन ज्यादा सुविधाजनक होती है। इसमें कपड़े धोना और सुखाना ज्यादा आसान होता है। अगर आप भी वॉशिंग मशीन खरीदने का प्लान बना रहे है, लेकिन मार्केट में बहुत सी वॉशिंग मशीन होने के कारण अपने लिए बढ़िया washing machine का चुनाव करना बहुत कठिन है तो चलिए आपको कुछ किफायती रेंज में आने वाली ब्रांडेड फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के बारे में बताते है ।
Samsung 6.5 Kg फुली ऑटोमेटिक washing machine
सैमसंग की इस वॉशिंग मशीन की कीमत 15000 रुपये हैं। यह 6.5 Kg की कैपेसिटी के साथ आती है और 680 RPM की ताकत से चलती है। इसमें आपको 6 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं – नार्मल, क्विक वॉश, डेलीकेट्स, सोक + नार्मल, एनर्जी सेविंग, इको टब क्लीन, जो आपके हर तरह के कपड़ों को बेहतरीन तरीके से क्लीन करने में मदद करते हैं।
इसमें LED कंट्रोल पैनल, पॉवर वॉशिंग के लिए सेंट्रल जेट टेक्नोलॉजी, मानसून मोड दिए गए हैं। एयर टर्बो, ऑटो-रीस्टार्ट, वॉटर-लेवल इंडिकेटर सिलेक्टर और चाइल्ड-लॉक जैसे फीचर्स के साथ मिलती है। अमेजन पर इसकी कीमत 14,590 रुपये है। इसे 697 रुपये की मासिक ईएमआई पर खरीद सकते हैं। कंपनी इस पर आपको दो साल की वारंटी भी दे रही है।
LG 6.5 Kg fully automatic washing machine
LG का यह ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन 15000 रुपये की रेंज में मिलता है। इसकी क्षमता 6.5 Kg की है। यह वॉशिंग मशीन 700 RPM की ताकत से चलती है। इस में भी आपको 8 अलग-अलग वॉश मोड मिलते हैं। इसमें बड़ी आसानी से जींस, डेली वियर, वूल आदि आराम से धो सकते हैं। टब क्लीन के लिए भी अलग से बटन आपको मिल जाएगा।
यह वॉशिंग मशीन स्मार्ट इनवर्टर टेक्नोलॉजी, टर्बो ड्रम टब क्लीन, चाइल्ड लॉक सिस्टम, स्मार्ट डायग्नोसिस मिलते हैं। इसमें आपको LED डिजिटल डिस्प्ले, स्टेनलेस स्टील टब भी मिलते हैं इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 15,490 रुपये है। इसे 537 रुपये की मासिक ईएमआई पर खरीद सकते हैं।