Electricity Air Taxi In India: देश के कई शहरों में लोग घंटो में जाम के झंझट में फंसे रहते हैं। दिल्ली मुंबई जैसे शहरों में सुबह और शाम के वक्त 10 मिनट की दूरी को पूरा करने में एक घंटे लग जाते हैं। ऐसे में बहुत से लोग कल्पना कर रहे होंगे कि काश लोकल में भी कोई उडऩे वाला वाहन हो। लेकिन अब यह आपकी कल्पना हकीकत में बदलने वाली है। इस बदलाव की शुरुआत देश की बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने उठाया है। इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज ने अमेरिका की इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) विमान आर्चर एविएशन के साथ हाथ मिलाया है।
उड़ने वाली कारें यानी इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी की सेवा देश में साल 2026 तक शुरू हो सकती है। इस सर्विस के जरिए एक ही शहर में 2 से 3 घंटे वाली दूरी को महज 5 से 7 मिनट में तय किया जा सकेगा। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में ये सेवा बहुत जल्द शुरू हो सकती है।
Read Also- Toyota Fortuner 2023 के वेटिंग पीरियड को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, खरीदने से पहले जान ले बातें
एयरशो 2023 में दिखी थी पहली एयर टैक्सी
बता दें कि बेंगलुरु में इसी साल आयोजित एयरो इंडिया शो में इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी देखी गई थी। यह टैक्सी 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दो सौ किलो मीटर तक यात्रा कर सकती है। दो सीटर यह टैक्सी दो क्विंटल सामान भी ले जा सकती है। इसी के साथ ही भारत में एयर टैक्सी सेवा शुरू होने की चर्चा होने लगी थी। आर्चर एविएशन इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक ऑफ और लैंडिंग विमान बनाती है। ये विमान पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल हैं। यह एयर टैक्सी पायलट समेत पांच लोगों को एक साथ लेकर 160 किलो मीटर तक उड़ सकती है। दोनों कंपनियों का इरादा है कि भारत में 200 टैक्सियों के साथ इस सर्विस की शुरुआत की जाए। कंपनी इनका इस्तेमाल चार्टर, लॉजिसटिक्स, मेडिकल इमरजेंसी आदि के लिए भी करने की तैयारी में है।
कितना होगा किराया?
इन एयर टैक्सियों के किराए की बात करें तो शुरुआत में इसके ज्यादा होने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि किराया करीब 30,000 रुपये तक हो सकता है। हालांकि बाद में इसके कम होने की संभावना जताई गई है।