Janhvi Kapoor On Mother Demise: जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म “बवाल” के लिए काफी चर्चाओं में दिख रही है। इन दिनों जाह्नवी कपूर आने वाली फिल्म बवाल के प्रमोशन में बिजी है। पहली बार जाह्नवी वरुण धवन के साथ बड़े परदे पर नजर आने वाली हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन के लिए इन दिनों दोनों ही एक साथ नजर आ रहे हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी जिन्दगी की सबसे बड़ी और मुश्किल जंग के बारे में बताया जिसका सीधा सम्बन्ध उनकी माँ श्री देवी से जुड़ा हुआ था।
मां के निधन के बाद मुश्किल था समय
पिंकविला में जब जाह्नवी कपूर से उनकी जर्नी की सबसे बड़ी वॉर के बारे में पूछा गया तो जाह्नवी ने बड़े दुखी मन से जवाब देते हुए कहा – अपनी मां श्रीदेवी के निधन के बाद डील करना उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल फेज था।
जाह्नवी ने जवाब को आगे बढ़ाते हुए कहा की मुझे लगता है जब मैंने अपनी मां को खो दिया था। उस समय मैं धड़क की शूटिंग कर रही थी और मां को खो देना बहुत मुश्किल था. किसी तरह काम करते रहने की इच्छाशक्ति को बनाये रखना बहुत मुश्किल हो गया था। साथ ही जीवन में होने वाली सभी चीजों से निपटने का तरीका खोजना कठिन था। इसका पता लगाना निश्चित रूप से मेरे जीवन का सबसे बड़ी वॉर थी।
बता दें कि जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर लीड रोले में काम कर रहे थे. शशांक खैतान ने धड़क फिल्म को डायरेक्ट किया था।
क्या है बवाल फिल्म की स्टोरी जाने
फिल्म बवाल एक लवस्टोरी है जिसमे एक लड़के अजय दीक्षित (वरुण धवन) की कहानी है जो अपने दिमाग में अपने शहर को लेकर बनाई फेक इमेज को एंजॉय करता है।
भारत के एक छोटे शहर के एक इतिहास शिक्षक और उनकी नवविवाहित पत्नी को यूरोप में हनीमून के दौरान एक परेशान रिश्ते का सामना करना पड़ता है, क्योंकि उन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के बारे में पता चलता है।
बवाल फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी द्वारा किया गया है। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियावाल हैं। फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर दोनों ही लीड रोल में दिखाई देंगे ।
बवाल फिल्म को 7 अप्रैल 2023 को रिलीज होना था लेकिन बाद में किसी कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा कर 21 जुलाई 2023 में कर दी है, बता दें यह फिल्म OTT प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Bawaal – Official Teaser | Varun, Janhvi | Sajid Nadiadwala