एशिया कप 2022 : एशिया कप 2022 का काउंटडाउन शुरू हो चूका है। जी हाँ 27 अगस्त से UAE में Asia Cup 2022 की शुरुआत होगी। एशिया कप में भाग लेने वाले सभी देशों ने अपनी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि एशिया कप इस बार T20 फॉर्मेट में होने वाला है। जिसका पहला मुकाबला 27 अगस्त को अफगानिस्तान और श्री लंका के बीच होगा। वहीं एशिया कप में भारत व पाकिस्तान की क्रिकेट टीम 28 अगस्त को आमने सामने होने वाली है ।
जब भी भारत व पाकिस्तान के बीच कोई भी मैच होता है तो उसका रोमांच अलग ही लेवल का होता है और जिसका इंतजार सभी क्रिकेट प्रेमियों को होता है। इस बार इस एशिया कप में कुल 13 मैच खेलें जाएंगे। इसके लिए भारत के साथ साथ अन्य सभी देशों ने भी अपनी अपनी एशिया कप की टीम की घोषणा कर दी है। आइये आपको इस टूर्नामेंट की सभी टीम उनके मैच और टाइमिंग के बारे में पूरी जानकारी देते है ।
Asia Cup Cricket Team List
Asia Cup ki Puri list : एशिया कप 2022 टीम लिस्ट यहाँ प्रकाशित की जा रही है। आइये देखें एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल , इंडिया टीम प्लेयर्स लिस्ट
Asia Cup 2022 के लिए भारतीय टीम

Asia Cup 2022 India Team Players List (एशिया कप 2022 इंडिया स्क्वाड टीम लिस्ट) : रोहित शर्मा (C), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत(WK), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक(WK), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान। इसके अलावा तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रहने भी कहा है, जिसमें श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर को शामिल किया गया हैं ।
एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम

Asia Cup 2022 Pakistan Team Players List: बाबर आजम (C), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर शामिल है। लेकिन शाहीन शाह अफरीदी एशिया कप नहीं खेलेंगे और उनकी जगह किस खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट किया जायेगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है ।
एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम

Asia Cup 2022 Sri Lanka Team Players List: दासुन शनाका (C), धनुषका गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, बानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजया डी सिल्वा, वनिदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफ़री वांडरसे, प्रवीण जयविक्रेमा, बिनुरा फर्नांडो, चामिका फर्नांडो, मदुशंका, मथीशा पथिराना, दिनेश चांदीमल, नुवानिंदु फर्नांडो और कसुन रजिता ।
एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की टीम

Asia Cup 2022 Afghanistan Team Players List: मोहम्मद नबी (C), नजीबुल्लाह ज़दरान, अफसर ज़ज़ई, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, फरीद अहमद मलिक, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, हशमतुल्ला शाहिदी, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह ज़दरान, नूर अहमद, उल रहमानुल्ला गुरबाज, राशिद खान, समीउल्लाह शिनवारी। साथ ही तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रहने भी कहा है जिसमें निजात मसूद, कैस अहमद और शराफुद्दीन अशरफ शामिल हैं ।
एशिया कप के लिए बांग्लादेशी टीम

Asia Cup 2022 Bangladesh Team Players List: शाकिब अल हसन (C), अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, परवे हुसैन, एमोन, नुरुल हसन सोहन, तस्कीन अहमद ।
एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल
Asia Cup 2022 Date & Time Schedule | Asia Cup 2022 Match (Group Teams) |
27 August दुबई – शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) | Sri Lanka vs Afghanistan (Group – B) |
28 August दुबई – शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) | India vs Pakistan (Group – A) |
30 August शारजाह-शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) | Bangladesh vs Afghanistan (Group – B) |
31 August दुबई – शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) | India vs Qualifier (Group – A) |
1 September दुबई – शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) | Sri Lanka vs Bangladesh (Group – B) |
2 September शारजाह – शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) | Pakistan vs Qualifier (Group – A) |
3 September शारजाह – शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) | Group – B1 vs Group – B2 |
4 September दुबई – शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) | Group – A1 vs Group – A2 |
6 September दुबई – शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) | Group – A1 vs Group – B1 |
7 September दुबई – शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) | Group – A2 vs Group – B2 |
8 September दुबई – शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) | Group – A1 vs Group – B2 |
9 September दुबई- शाम 7:30 बजे(भारतीय समयानुसार) | Group – B1 vs Group – A2 |
11 September (Final) दुबई- शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) | First Super 4 vs Second Super 4 |
FAQs Asia Cricket Cup 2022
Q. 1 एशिया कप 2022 कौन से चैनल पर आएगा?
Ans. एशिया कप का live प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जायेगा ।
Q.2 एशिया कप भारत कितनी बार जीता है?
Ans. पहली बार एशिया कप 1984 में आयोजित किया गया था । 38 साल में भारत ने 14 बार Asia Cup खेला है और भारत ने सबसे ज्यादा सात बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया है । जबकि श्रीलंका ने 5 बार, पाकिस्तान ने अब तक 2 बार जीता है।
Q. 3 एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान का मैच कब है?
Ans. एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान का मैच 28 अगस्त को खेला जायेगा ।
Q. 4 एशिया कप 2022 का फाइनल मैच कब है?
Ans. फाइनल मैच 11 सितंबर को होने वाला है ।