Animal Trailer Out : रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ साल 2023 की बड़ी फिल्मों में से एक है और फैंस इसके रिलीज का ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज फ़िल्म ‘एनिमल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर काफी दमदार, भयानक और रोंगटे खड़े कर देने वाला है। रणबीर कपूर का इंटेंस लुक बेहद इंप्रेसिव है। ट्रेलर को देखने के बाद मानना पड़ेगा कि रणबीर कपूर ने ‘एनिमल’ के लिए जी जान लगा दी है।
‘एनिमल’ की कहानी की बात करें तो ये बाप बेटे पर बनी है। बिजनेस के चक्कर में पिता अपने बेटे से दूर रहा है। मगर बेटे के दिल में नफरत नहीं बल्कि प्यार भरा है। वह पिता के लिए एक लफ्ज नहीं सुन सकता है। वह पिता से कितना प्यार करता है ये उसका पिता कभी समझ नहीं सका है। फिल्म में रणबीर कपूर एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं। वह इस दलदल में भी पिता के चलते ही उतरा है।
‘एनिमल’ को रणबीर कपूर के करियर की सबसे लंबी फिल्म बताया जा रहा है जिसका रनटाइम 3 घंटे 21 मिनट और 23 सेकंड है। फिल्म में वह पहली बार नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के रोमांस कर रहे हैं तो पिता की भूमिका में अनिल कपूर हैं। वहीं एक बार फिर विलन बनकर बॉबी देओल आपको इंप्रेस कर रहे हैं।
‘एनिमल’ की रिलीज़ डेट
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ‘एनिमल’ का बजट 100 करोड़ से भी अधिक बताया जा रहा है। संदीप वही हैं जिन्होंने साउथ में ‘अर्जुन रेड्डी’ और फिर इसी को हिंदी में ‘कबीर सिंह’ बनाकर तहलका मचा दिया था। अब देखना ये है कि वह एक बार फिर जुनूनी प्यार की कहानी लेकर आ रहे हैं, ये कितना फैंस को पसंद आती है। मालूम हो, ‘एनिमल’ 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
‘एनिमल’ को सर्टिफिकेट
‘एनिमल’ को हाल में ही सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट के साथ पास किया था। खूंखार एक्शन और कई अन्य बातों को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने इसे एडल्ट सर्टिफिकेट के साथ पास किया। यानी जो लोग 18 साल से ऊपर के होंगे वही इसे सिनेमाघरों में देख सकेंगे।
‘एनिमल’ स्टार कास्ट
‘एनिमल’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है।
Watch Online ANIMAL Movie (OFFICIAL TRAILER)