Haryana Police Recruitment Age Relaxation 2024: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने प्रदेश के पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत देते हुए आयु सीमा में छूट का ऐलान किया है।गौरतलब है कि कोविड-19 के चलते सरकार ने 3 साल उम्र की छूट देने का फैसला किया है। हरियाणा सरकार द्वारा लिये गये इस फैसले के बाद अब प्रदेश में सिपाही के लिए 18 से 28, सब इंस्पेक्टर (SI) के लिए 21 से 30 साल तक के उम्मीदवार पात्र हो जाएंगे।
हरियाणा पुलिस उम्र की गणना
उम्र की गणना उस महीने के पहली तारीख के अनुसार की जाएगी, जिस महीने में आयोग या अन्य भर्ती एजेंसी आवेदन मांगेगी। यानी के फरवरी 2024 में आयोग यदि सिपाही के पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करता है, तो उम्र की गणना 1 फरवरी, 2024 के अनुसार की जाएगी।
हरियाणा कैबिनेट की मंजूरी के अनुसार यह उम्र में छूट का प्रावधान केवल 2024 में निकाली जाने वाली भर्तियों के लिए ही मान्य होगा।
अभी ये है पुलिस भर्ती के लिए उम्र का प्रावधान
हरियाणा गृह विभाग के 8 मई, 2017 को नोटिफाई पुलिस (नॉन गैजेटड एंड अन्य रैंक) सर्विस रूल्स के रूल नंबर 5 में उम्र का प्रावधान किया गया है। इसमें लिखा है कि सब इंस्पेक्टर पद पर सीधी भर्ती के लिए 21 से 27 वर्ष की उम्र और सिपाही पद पर सीधी भर्ती के लिए 18 से 25 वर्ष तक की उम्र के व्यक्ति ही नियुक्त हो सकेंगे।
हालांकि अभी तक पुलिस ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती करने का कोई फैसला नहीं किया है, मगर उम्मीदवारों की मांग है कि ग्रुप C सीईटी हो चुका है, इसलिए सब इंस्पेक्टर पदों पर भी भर्ती की जानी चाहिए ताकि उन्हें भी उम्र का लाभ मिल सके।
ग्रुप-सी CET पास ही होंगे योग्य
हरियाणा पुलिस में पुरुष कॉन्स्टेबल के 5 हजार, महिला कॉन्स्टेबल के 1 हजार पदों पर भर्ती होनी है। ग्रुप C के लिए CET हो चुका है, इसलिए इस भर्ती में केवल Group C सीईटी पास उम्मीदवार ही योग्य माने जाएंगे। अभी तक ग्रुप सी का एक ही CET हुआ है।
पुलिस भर्ती नियमों में संशोधन भी सीईटी के कारण किया जा रहा है। जिसे मंत्रिमंडल ने अलग से मंजूरी दे दी है और संशोधित नियम अधिसूचित करने से पहले एलआर के पास भेजे गए हैं। एलआर से क्लीयर होते ही इन रूल्स को अधिसूचित कर दिया जाएगा।
ऐसे मिली कैबिनेट की मंजूरी
गृह विभाग से 3 साल की छूट देने के लिए अलग से अतिरिक्त प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के लिए मंगाया गया। गृह विभाग का छूट मिलने का प्रस्ताव मिलते ही सर्कुलेशन के जरिए कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी।
अब जो मंजूरी दी गई है, उसके अनुसार करेंट कैलेंडर ईयर (यानी चालू कैलेंडर वर्ष 2024 ) में सिपाही और सब इंस्पेक्टर के सीधी भर्ती के करेंट कैलेंडर ईयर में विज्ञापित पदों के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा से ऊपर 3 साल की छूट दी जाती है।
ये भी पढ़े – DRDO Recruitment 2024: डीआरडीओ में निकली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू, जाने पात्रता और सैलरी
