Hariyali Teej 2023: हिंदू धर्म के अनुसार साल में हम कई तीज-त्योहार मनाते है। जिनमे से एक त्यौहार तीज का त्यौहार मनाया जाता है जो इसी महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जायेगा। ग्रेगोरियन कलेंडर के अनुसार 19 अगस्त को मनाया जायेगा। सावन महीने में आने के कारण इसे हरियाली तीज भी कहा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाये अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखती है। हरियाली तीज नाग पंचमी से दो दिन पहले आती है।
इस दिन सुहागन स्त्रियां रखती हैं व्रत
Hariyali Teej के दिन सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है। सोलह शृंगार कर महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं, सावन मास के गीत गाती हैं। सुहागनें हरियाली तीज को एक उत्सव के रूप में मनाती हैं। इस दिन विशेष पूजन विधि से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
हरियाली तीज पूजन सामग्री
मां पार्वती और शिवजी की मूर्ति, पूजा के लिए चौकी, पीला वस्त्र, कच्चा सूता, नए वस्त्र, केला के पत्ते, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, जनेऊ, जटा नारियल, सुपारी, कलश, अक्षत या चावल, दूर्वा घास, घी, कपूर, अबीर-गुलाल, श्रीफल, चंदन, गाय का दूध, गंगाजल, दही, मिश्री, शहद, पंचामृत।
हरियाली तीज पूजा विधि
ज्योतिषाचार्य के अनुसार तीज के त्यौहार पर महिलाएं ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करती हैं। साफ सुथरे कपड़े पहने के बाद भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लेती हैं। इस दिन बालू के भगवान शंकर व माता पार्वती की मूर्ति बनाकर पूजा कि जाती है और एक चौकी पर शुद्ध मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, रिद्धि-सिद्धि सहित गणेश, पार्वती एवं उनकी सहेली की प्रतिमा बनाई जाती है।
इसके पश्चात् माता पार्वती को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। भगवान शिव, माता पार्वती का आवाह्न करें। माता-पार्वती, शिव जी और उनके साथ गणेश जी की पूजा करें। शिव जी को वस्त्र अर्पित करें और हरियाली तीज की कथा सुनें।
ध्यान रहे कि प्रतिमा बनाते समय भगवान का ध्यान करते रहें। पूजन-पाठ के बाद महिलाएं रात भर भजन-कीर्तन करती है और हर प्रहर को इनकी पूजा करते हुए बिल्व-पत्र, आम के पत्ते, चंपक के पत्ते एवं केवड़ा अर्पण करने चाहिए और आरती करनी चाहिए।
ये भी पढ़े : आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो घर में लगाएं ये पौधा चमक उठेगी आपकी सोई किस्मत
पूजन के बाद करें इन मंत्रों का जाप
आइए जानें Hartalika Teej Mantra
1. ॐ पार्वत्यै नम: या ॐ पार्वतीपतये नमः।
2. ‘उमामहेश्वरसायुज्य सिद्धये हरितालिका व्रतमहं करिष्ये’
3. कात्यायिनी महामाये महायोगिनीधीश्वरी
नन्द-गोपसुतं देवि पतिं में कुरु ते नम:
4. ॐ जगद्धात्रयै नम:।
5. गण गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया।
मां कुरु कल्याणी कांत कांता सुदुर्लभाम्।।
6. ॐ जगत्प्रतिष्ठायै नम:।
7. ॐ शिवाये नम:।
8. ॐ शांतिरूपिण्यै नम:।
9. ॐ उमाये नम:।
डिस्क्लेमर : यहां Hariyali Teej को लेकर जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि pmfby.org किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
