Indian Army Agniveer Result 2023: इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम आज 20 मई को आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। हालांकि अभी सिलीगुड़ी, संबलपुर, कोलकाता, गोपालपुर, कटक, बहरामपुर, बिहार झारखंड भर्ती रैली, बैरकपुर ARO के घोषित किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक़ अन्य ARO के परिणाम भी कुछ देर में रिजल्ट जारी करने वाले हैं। आपको बता दें कि अग्निवीरों भर्ती प्रक्रिया में पहले स्तर की स्क्रीनिंग के तहत पूरे देश में 176 स्थानों पर 375 परीक्षा केंद्रों पर 17 अप्रैर से 26 अप्रैल तक ऑनलाइन रूप से कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) लिया गया था ।
आपको बता दें कि इस बार सेना ने हाल में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की थी और बल में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अब पहले ऑनलाइन सीईई के लिए उपस्थित होना होगा, उसके बाद शारीरिक फिटनेस और फिर चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा। पूर्व में, अग्निवीरों और अन्य के लिए उम्मीदवारों को पहले शारीरिक फिटनेस परीक्षण से गुजरना पड़ता था, उसके बाद चिकित्सा परीक्षण कराना होता था और फिर सीईई के लिए उपस्थित होना अंतिम चरण था।
इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी से शुरू हुए थे। यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी, पंजाब, हरियाणा के विभिन्न आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिसों ने भर्तियों के अलग अलग नोटिफिकेशन जारी किए थे। इस बार भी सेना में अग्निवीर जनरल ड्यूडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं 10वीं पास) की वैकेंसी निकाली गई।
इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?
इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट चेक करने की प्रोसेस आपको यहाँ नीचे स्टेप By स्टेप प्रदान की गई है। अभ्यर्थी नीचे दिये स्टेप को फॉलो करके आसानी से अपना Indian Army Agniveer Exam 2023 का परिणाम चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर अग्निवीर सेक्शन में आपको “CEE Result” विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने रिजल्ट का पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको सभी ARO के रिजल्ट दिखाई देंगे।
- आपको जिस ARO का रिजल्ट चेक करना है उसके ऊपर क्लिक करें।
- जिससे पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब इसमें आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
Army Agniveer Result 2023 Release date | 20 May 2023 |
Indian Army Agniveer Result 2023 PDF | Click Here |
Indian Army Agniveer Result 2023 Check Direct Link | Click Here |
Official Website | Click Here |