Thomson कंपनी ने हाल ही में Desert Air Cooler लॉन्च किया है। इस कूलर में 3 कैपेसिटी 60L, 75L और 85L के ऑप्शन मिलते हैं। इसके 85L के वेरिएंट को फ्लिपकार्ट से मात्र 8,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके सबसे छोटे यानि 65L वेरिएंट की कीमत 7,499 है। चलिए Thomson ने इन Desert Air कूलर के सभी फीचर्स के बारे में डिटेल में बात करते है ।
Thomson Desert Air कूलर का डिजाइन
बता दें, कूलर प्लास्टिक फ्रेम के साथ आता है।जिससे इसे कहीं भी मूव करने में कोई परेशानी नहीं होती है। इसे बच्चे से लेकर बूढ़े तक आसानी से मूव कर सकते हैं। इजी मूवमेंट के लिए इसके नीचे कैस्टर व्हील्स दिए गए हैं। इसके फ्रंट में वॉटर लेवल इंडिकेटर दिया गया है। इससे पानी के लेवल को देखने के लिए आम कूलर की तरह उन्हें खोलने की जरूरत नहीं है। इसका वजन 16.8 kg है और इसके डाइमेंशन 65 cm x 110 cm x 39 cm हैं।
फीचर्स और खासियत
यह कूलर ब्लैक-व्हाइट और व्हाइट कलर में उपलब्ध है। इसके साथ 1 साल की वारंटी मिलती है। कूलर इनडोर और आउटडोर दोनों में रखा जा सकता है। इस कूलर को शॉकप्रूफ बॉडी दी गई है। थॉमसन के इस डेजर्ट एयर कूलर में घास की जगह Honeycomb कूलिंग पैड दिए गए हैं। इससे स्टैंडर्ड घास की तुलना में 25% ज्यादा कूलिंग होती है और 45% पानी की बचत भी होती है।
इसमें 3 लेवल तक फैन चलाया जा सकता है- लो, मीडियम और हाई। यह कमरे में चारों साइड हवा फेंकता है। इसकी मोटर स्पीड 1372 RPM की है और हवा का फ्लो 50ft तक रहता है। कूलर के टॉप पर 3 कंट्रोल नॉब दिए गए हैं। एक कूलिंग कंट्रोल नॉब है, दूसरी फैन कंट्रोल नॉब और तीसरी स्विंग कंट्रोल नॉब दी गई है। मैक्सिमम कूलिंग के लिए इसमें स्मार्ट कूल टेक्नोलॉजी भी दी गई है।