Bamboo Farming Benefits : देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में बांस की खेती खूब की जाती है। इससे वहां के किसान लाखों रूपए कमा रहे हैं. बांस को हरा सोना भी कहा जाता है। क्योंकि इसके अनेक फायदे हैं। बांस से सीढियाँ इत्यादि तो हर जगह बनाई जाती है। इसके साथ ही बांस से प्रदर्शनी के लिए सजावटी सामान भी बनाया जाता है। इन सबके साथ ही बांस की बोतलों का चलन भी शुरू हो गया है। जी हाँ। पानी पीने के लिए बांस की बोतले भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है।
यह भी पढ़ें : PM Kisan: हो गया कंफर्म! इस तारीख को खाते में आएंगे 13वीं किस्त के 2000, किसान फटाफट निपटा लें ये जरूरी काम
आज के आधुनिक युग में सुख सुविधाएं तो बहुत ज्यादा हो गयी हैं. लेकिन इनके साथ ही प्रदुषण का स्तर भी उतना ही बढ़ता जा रहा है। प्रदुषण की इस समस्या से निपटने के लिए सरकार भी अनेक योजनाएं चला रही है। इसी क्रम में बांस का प्रयोग भी प्रदुषण काम करने में फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि बांस की लकड़ी से बना हुआ सामान पर्यावरण के अनुकूल होता है। इससे पर्यावरण को कोई नुक्सान नहीं पहुँचता।
एक बार पौधा लगाने पर 40 साल तक चलेगा
बांस की खेती देश के उत्तर पूर्वी राज्यों जैसे कि असम, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश इत्यादि में की जाती है। बांस का पौधा एक बार लगाने पर 40 साल तक चलता है। इसका एक नुक्सान ये भी है कि जिस जमीन पर एक बांस की खेती कर ली उस पर दूसरी किसी फसल की खेती नहीं की जा सकती। लेकिन इससे हर साल लाखों रूपए की कमाई की जा सकती है।
यह भी पढ़ें : ग्रामीण भंडारण योजना 2023: योजना के लाभ एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
Bamboo Farming Benefits: हर वर्ष कमाएं 7 से 8 लाख रूपए प्रति हेक्टेयर
एक हेक्टेयर जमीन पर बांस के 1500 पौधे लगाए जा सकते हैं। और 1500 पौधे लगाने का खर्च 3 लाख रूपए तक आ जाता है। पर अगर सरकार की सब्सिडी का इस्तेमाल किया जाए तो को 1.5 लाख रूपए तक आ जायेगा। जब फसल पाक जाएगी तो प्रति हेक्टेयर 7 से 8 लाख रूपए की कमाई आसानी से कर सकते हैं।
बांस के फायदे
बांस में अनेकों विटामिन और प्रोटीन होते हैं। जैसे की विटामिन बी, कॉपर, पोटेशियम, आयरन जैसे मिनरल्स बांस में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप बांस की बोतल का इस्तेमाल पानी पीने के लिए करते हैं तो ये सभी जरूरी मिनरल आपके शरीर में उपलब्ध रहेंगे।
यह भी पढ़ें : SCSS: सरकार के इस कदम से सीनियर सिटीजन को मिलेगी हर महीने 40,000 रुपये की पेंशन, ऐसे उठा सकेंगे इस स्कीम का फायदा