PM Kisan 13th Installment: किसान देश की नीव है। किसी भी देश की तरक्की के लिए किसान का संपन्न होना महत्वपूर्ण है। किसान वह व्यक्ति है जो सभी के लिए अन्न पैदा करता है और देश का पेट भरता है। लेकिन अगर किसानों की स्थिति मजबूत नहीं होगी तो आखिर देश तरक्की कैसे करेगा।
किसानों की उन्नति के लिये सरकार कई प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं उनके हित में चला रही है। जिससे की किसानों की स्थिति में अच्छा खासा सुधार हो सके और किसान हर प्रकार से पूर्ण हो सके। वर्तमान समय में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार पात्र किसानों के लिये किसान सम्मान निधि नामक योजना चला रही है।
इस योजना के तहत किसानों को उनके खाते 2000 रुपए की सालाना 3 क़िस्त भेजी जाती है। अभी तक सरकार द्वारा किसान निधि की 12 किस्तें भेजी जा चुकी है। अब आने वाले कुछ समय में किसानों के लिए 13वीं किस्त भेजी जायेगी। किसान सम्मान निधि को लेकर एक अहम खबर सामने आई है जिसमे सरकार ने किसान सम्मान निधि की किस्त को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब उन्हीं किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा, जो सरकार की गाइड लाइन को फॉलो करेगा। PM Kisan nidhi yojana को लेकर जो बड़ा बदलाव किया है आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
इन किसानों को मिलेगी सम्मान निधि की 13वीं किस
जानकारी के मुताबिक आने वाले कुछ ही दिनों में किसानों के लिये बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त सरकार द्वारा भेजी जायेगी। लेकिन इस बार सरकार ने किसान सम्मान निधि किस्त को लेकर बड़े बदलाव किये हैं। उन बदलाव में सबसे जरूरी है ई-केवाईसी कराना, यानी किसानो को सरकार की पूरी गाइड लाइन के साथ चलना अनिवार्य होगा अन्यथा किसानो को क़िस्त का लाभ नहीं मिल पायेगा। अब इस बार उन्हीं किसानों को किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त मिलेगी, जिनकी सारी प्रक्रिया पूर्ण है।
अभी तक अपात्रों को भी मिल रहा था पीएम किसान निधि का लाभ जो अब नहीं मिलेगा
पीएम किसान निधि की प्रमुख जानकारी के अनुसार बता दें कि पीएम किसान निधि की किस्तों का लाभ अभी तक सभी किसानों को मिल रहा था। लेकिन सरकार ने इस बार पूरी प्रक्रिया बदल दी है। अब केवल उन्हीं किसानों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। जो वास्तव में इस योजना के लिए पात्र है। जो पात्र नहीं है उन्हें इस बार योजना से वंचित कर दिया जायेगा। और आगामी 13वीं किस्त उन्हें नहीं भेजी जायेगी।