Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2022: रीट परीक्षा 2022 (REET-Rajasthan Eligibility Examination for Teachers) में सफल हुए प्रदेश के लाखों अभ्यार्थियों के लिए अच्छी खबर निकल कर आ रही है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती के रिक्त पदों को भरने के लिए आज 14 दिसंबर 2022 को विज्ञप्ति जारी कर दी है। प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों को इस भर्ती नोटिफिकेशन का बड़ी बेसब्री से इंतजार था, जो आज खत्म हो चुका है। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार लेवल 1st और लेवल 2nd के तहत कुल 48 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
RPSC 2nd Grade Admit Card : आरपीएससी सेकेंड ग्रेड सीनियर टीचर परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहाँ से करें डाउनलोड
Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 48 हजार पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार लेवल-1 के तहत कुल 21,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र (NON-TSP) के 19192 और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के 1808 पद शामिल हैं। इसी प्रकार लेवल-2 के तहत कुल 27,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र (NON-TSP) के 22,790 और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के 4210 पद शामिल हैं।

भर्ती की विस्तृत विज्ञप्ति आवेदन की अंतिम तिथि से पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर जारी कर दी जायेगी।
थर्ड ग्रेड टीचर आवेदन की तिथि
रीट परीक्षा 2022 में सफल हुए अभ्यार्थी 21 दिसंबर 2022 से लेकर 19 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी तक किया जाएगा।
लेवल-1 के कुल पद
नॉन टीएसपी पद | टीएसपी पद | कुल पद |
19192 | 1808 | 21000 |
लेवल-2 के विषयवार पद
विषय | नॉन टीएसपी पद | टीएसपी पद | कुल पद |
अंग्रेजी | 7486 | 1296 | 8782 |
हिंदी | 2577 | 599 | 3176 |
विज्ञान-गणित | 6322 | 1113 | 7435 |
सामाजिक अध्ययन | 4000 | 712 | 4712 |
संस्कृत | 1332 | 476 | 1808 |
उर्दू | 792 | 14 | 806 |
सिंधी | 9 | 0 | 9 |
पंजाबी | 272 | 0 | 272 |
Primary & Upper Primary School Teacher (Level-1 & Level-2) Notification 14-12-2022 : Short Advertisement
Rajasthan Third Grade Teacher 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 21 दिसंबर 2022 से 19 जनवरी 2023 तक भरे जाएंगे ।
Rajasthan 3rd Grade Teacher 2022-23 के लिए एग्जाम किस तारीख को होगा?
Rajasthan 3rd Grade Teacher के लिए परीक्षा 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित करवाई जायेगी।