SSC GD Constable Recruitment 2022 Notification: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने BSF, CRPF, ITBP, SSB, CISF, AR, SSF और NCB जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबल जीडी रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है । आयोग द्वारा अलग-अलग विभागों में कुल 24369 पदों को भरने के लिए आवेदन फॉर्म मांगे गये है। जानकारी के लिए आपको बता दें, की आवेदन फॉर्म अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2022 तय की गई है। 10वीं उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है।
SSC GD Constable Recruitment 2022-23 Notification
SSC Constable Bharti 2022 पदवार विवरण :- कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी पुरुष कांस्टेबल जीडी के 21579 पदों एवं एसएससी महिला जीडी कांस्टेबल 2626 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। एसएससी कांस्टेबल भर्ती 2022 विभाग अनुसार पद विवरण के लिए नीचे तालिका देखें :-
विभाग का नाम | पदों की संख्या |
01. बीएसएफ / BSF | 10497 |
02. सीआईएसएफ / CISF | 100 |
03. सीआरपीएफ / CRPF | 8911 |
04. आईटीबीपी / ITBP | 1613 |
05. एसएसबी / SSB | 1284 |
06. असम राइफल /AR | 1697 |
07. विशेष सुरक्षा बल /SSF | 103 |
08. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो / NCB | 164 |
कुल पद | 24369 |
SSF और NCB में कांस्टेबल (जीडी) पदों को अखिल भारतीय आधार पर भरा जाएगा , जबकि अन्य सभी CAPF (Central Armed Police Forces) में रिक्तियां विभिन्न राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार भरी जाएंगी।
चयन प्रक्रिया
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा BSF, CRPF, ITBP, SSB, CISF, AR, SSF और NCB जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबल जीडी रिक्त पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जायेगी..
1.कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई)
2.शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)
3.मेडिकल परीक्षा (डीएमई/आरएमई)
4.डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
शारीरिक मापदंड और दौड़
शारीरिक मापदंड | पुरुष | महिला |
दौड़ | 24 मिनट में 5 किलोमीटर (लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए साढ़े छह मिनट में 1.6 किलोमीटर) | साढ़े आठ मिनट में 1.6 किलोमीटर (लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए 4 मिनट में 800 मीटर) |
ऊंचाई | (सामान्य, एससी और ओबीसी)- 170 (पुरुष) (एसटी)- 162.5 पुरुष) | (सामान्य, एससी और ओबीसी)- 157 (महिलाएं) (एसटी)- 150 (महिलाएं) |
छाती | (सामान्य, एससी और ओबीसी)- 80/ 5 पुरुष) (एसटी)- 76 / 5 पुरुष) | N/A (महिलाएं) |
आयु की गणना और आवेदन शुल्क
आयु सीमा : उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को 18-23 के बीच होनी चाहिए। कैटेगरी अनुसार छुट का प्रावधान है।
आवेदन शुल्क: एसएससी जीडी भर्ती 2022 के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
एसएससी जीडी भर्ती 2022 के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरें
- वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
- होमपेज खुलने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें
- आपके द्वारा बनाए गए यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें
- ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें .
नोट: आवेदन फॉर्म अप्लाई करने से पहले विभाग द्वारा जारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन में दिए भर्ती सम्बन्धी दिशा-निर्देशों को अच्छे से जरुर पढ़े . अधिसूचना को पूरा पढने के बाद ही आवेदन फॉर्म अप्लाई करें.. ऑफिसियल नोटिफिकेशन का लिंक यहाँ नीचे टेबल में दिया गया है।
महत्वपूर्ण उपयोगी लिंक
ऑफिसियल नोटिफिकेशन का लिंक | SSC GD Constable Notification PDF Link |
अधिकारिक वेबसाइट | SSC GD Constable Online Application Link |
होम पेज | क्लिक करें |