REET level 1st Result 2022: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2022 के परिणाम को लेकर महत्वपूर्ण खबर निकल कर सामने आ रही है। दरअसल बोर्ड द्वारा रीट लेवल 1 सामान्य शिक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। हालांकि फिलहाल रीट परीक्षा के लिए बनी ऑफिशियल वेबसाइट का सर्वर डाउन चल रहा है। जिसके कारण परीक्षार्थी अपना परिणाम चेक नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में रिजल्ट देखने के लिए आपको थोड़ा इंतजार और करना पड़ सकता है । उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्य्म से भी परीक्षा का स्कोर चेक कर सकते हैं।
REET Result 2022: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
-सबसे पहले आप BSER REET 2022 की आधिकारिक साइट reetbser2022.in पर जाएं।
-होमपेज पर, “रीट रिजल्ट 2022” लिंक पर क्लिक करें।
-यदि आवश्यक हो तो लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
-आपका यहाँ REET level 1st Result 2022 लिखा नज़र आ रहा होगा।
-इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।
REET Result 2022: रीट 2022 का रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2 का आयोजन 23 जुलाई और 24 जुलाई 2022 को 4 शिफ्ट में किया गया था। 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इसमें से पेपर 1 के लिए 3,86,508 जबकि पेपर-2 के लिए 12,57,738 उम्मीदवारों ने आवेदन किया किया था।