भारत में अक्सर बहु को दहेज़ के लिए तंग करने के मामले सामने आते ही रहते हैं। हालाँकि, दहेज़ लेना कानूनी गुनाह है पर कुछ लोग पैसों के लालच में इतने अंधे हो जाते हैं की कानून को भी हाथ में लेने से नहीं डरते। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसे सुन कर आप भी दंग रह जाओगे।
मामला है उत्तर प्रदेश का जहां एक मुस्लिम महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति दहेज लाने के लिए कई तरह से उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करता है।
महिला के ऊपर हो रहे अत्यचार की कहानी :
पीड़िता ने बताया कि मारपीट के अलावा भी उसके साथ कई तरह के अत्यचार किये गए हैं जैसे उस पर ठंडा पानी डालकर कूलर और पंखा चला दिया जाता है। महिला की ये कहानी सुन कर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। यह उत्तर प्रदेश के बांदा से एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला है। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जा रहा है। उसका पति और ससुराल वाले मिलकर दहेज़ के लिए उसे निरंतर परेशान करते आये हैं।
उस पर हर तरह के अत्यचार कए गए है जैसे मारपीट के अलावा उस पर ठंडा पानी डालकर कूलर और पंखा चला दिया जाता है। इतना ही नहीं उसका देवर भी चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देता है। कई बार उसे जान से मारने का भी प्रयास किया गया है। महिला ने पति समेत ससुराल के 9 सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पीड़िता का बयान :
पीड़िता फातिमा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 24 मई 2021 को मुस्लिम रीति रिवाज से बांदा के रहने वाले एक शख्स से हुई थी। विदाई के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। फातिमा ने पुलिस को बयान देते हुए कहा की “मेरे पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा उनको दिया और उनकी सभी डिमांड पूरी की। परन्तु उनकी डिमांड पूरी नहीं हुई और दिन पर दिन उनकी डिमांड बढ़ती ही गई।
विदाई के समय पति और ससुराल वालों ने गाड़ी में बैठते समय मेरे परिवार को भद्दी-भद्दी गालियां दी और कहा कि तुम्हारे पिता ने 5 लाख रुपये सोने की चेन, एक बाइक नहीं दी, अब जाना तो वापस पूरा दहेज लेकर आना। यदि तुम्हारे पिता ने दहेज नहीं दिया तो वापस मत आना, हम तुम्हें नही रखेंगे, दूसरा निकाह कर लेंगे। इस दौरान पिता ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पंचायत की और मामले में समझाने का प्रयास किया पर बात नहीं बनीं ”
पीड़िता ससुराल वालों से परेशां होकर पुलिस स्टशन भाग आई जहां उसने अपने ससुराल के 9 सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज़ करवा दिया। पुलिस करवाई में लग गई है। प्रयास है की पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।